सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 21 Nov, 2019 05:03 PM

gold and silver prices fall

सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने के भाव में गुरुवार को 53 रुपए की कमी हुई है। भाव में इस कमी से गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 39,007 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है।

नई दिल्लीः सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने के भाव में गुरुवार को 53 रुपए की कमी हुई है। भाव में इस कमी से गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 39,007 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 39,060 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

वहीं, चांदी के भाव में भी गुरुवार को 20 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से अब चांदी का भाव 45,830 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि बुधवार को चांदी 45,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी आने से चांदी के भाव में यह गिरावट दर्ज की गई है।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 53 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ है। पटेल ने बताया कि रुपए में डॉलर के मुकाबले मामूली सुधार के चलते सोने के दाम में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि शादियों की डिमांड भारत में सोने के हाजिर मार्केट को चियर करने के लिए तैयार है।  

अंतरराष्ट्रीय कीमतों की बात करें, तो गुरुवार को न्यूयॉर्क में सोना मामूली तेजी के साथ 1472.70 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी मामूली गिरावट के साथ 17.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। पटेल ने बताया कि यूएस-चाइना की राजनीतिक सरगर्मियों और ट्रेड डील की अनिश्चितताओं के चलते वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दिखाई दी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!