सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Mar, 2022 11:40 AM

gold and silver prices fall check latest rate

पिछले कुछ सत्रों से सोने और चांदी की कीमतों में चली आ रही तेजी मंगलवार को थम गई और दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर पांच अप्रैल 2022 की डिलीवरी वाला सोना मंगलवार सुबह 108 रुपए की गिरावट के साथ 53,409 रुपए

बिजनेस डेस्कः पिछले कुछ सत्रों से सोने और चांदी की कीमतों में चली आ रही तेजी मंगलवार को थम गई और दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर पांच अप्रैल 2022 की डिलीवरी वाला सोना मंगलवार सुबह 108 रुपए की गिरावट के साथ 53,409 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा तीन जून 2022 की डिलीवरी वाला सोना मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 59 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 53905 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वायदा भाव
सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों में भी मंगलवार सुबह मामूली गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में 5 मई 2022 की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 63 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 69,906 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने-चांदी का वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो यहां भी मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर मंगलवार सुबह 0.25 फीसदी या 4.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1991 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.58 फीसदी या 11.67 डॉलर की गिरावट के साथ 1986.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.21 फीसद या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 25.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.82 फीसद या 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 25.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता 
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में कीमतें 
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!