रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 13 Mar, 2020 04:16 PM

gold and silver prices fall drastically after record highs

कमजोर जेवराती मांग और डॉलर की तुलना में रुपए में जारी गिरावट से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 43,170 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 2,983 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 43,855 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गई।

नई दिल्लीः कमजोर जेवराती मांग और डॉलर की तुलना में रुपए में जारी गिरावट से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 43,170 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 2,983 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 43,855 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गई। 

विदेशों में गुरुवार को दोनों पीली धातु में रही एक फीसदी से अधिक की नरमी ने भी घरेलू बाजार में इस पर दबाव डाला। हालांकि आज इसमें कुछ सुधार देखा गया। 

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 7.8 डॉलर चढ़कर 1,584.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 4.60 डॉलर टूटकर 1,585.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 15.73 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। 

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे 
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम..... 43,170 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम .......43,000 रुपए 
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम.....43,855 रुपए 
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम.....42,883 रुपए 
सिक्का लिवाली प्रति इकाई .........960 रुपए 
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई........970 रुपए 
गिन्नी प्रति आठ ग्राम............32,500 रुपए

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!