10g Gold Rate On MCX: महंगा हुआ सोना-चांदी, ₹1,53,200 के पार पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड रेट

Edited By Updated: 18 Sep, 2026 10:32 AM

gold and silver prices rise rate for 10 grams of gold crosses 1 53 200

गुरुवार को बड़ी गिरावट के बाद आज (18 सितंबर) सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेजी आई है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर 10 ग्राम सोना 310 रुपए बढ़त के साथ 1,53,291 रुपए और चांदी की कीमत में 1343 रुपए की तेजी आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,39,548 रुपए पर...

नई दिल्लीः गुरुवार को बड़ी गिरावट के बाद आज (18 सितंबर) सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेजी आई है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर 10 ग्राम सोना 310 रुपए बढ़त के साथ 1,53,291 रुपए और चांदी की कीमत में 1343 रुपए की तेजी आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,39,548 रुपए पर कारोबार कर रही है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी में तेजी जर्ज की गई है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 600 रुपए गिरी

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 600 रुपए टूटकर 1.55 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रही। घरेलू मांग में कमी के कारण सोने की कीमत में कमी आई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 1,55,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रही थी। हालांकि, स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, सभी करों सहित चांदी की कीमत 2.42 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू बाजार में कमजोर मांग का असर सोने की कीमतों पर पड़ा। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, ''फेडरल रिजर्व के सख्त नीतिगत संदेश के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख के कारण बृहस्पतिवार को सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट आई।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!