फिर महंगा होने लगा सोना-चांदी, 45 हजार रुपए के पार पहुंची गोल्ड की कीमत

Edited By jyoti choudhary,Updated: 03 Apr, 2021 06:05 PM

gold and silver started becoming expensive again

सोने-चांदी की चमक एक बार फिर बढ़ने लगी है। गुड फ्राइडे के कारण शुक्रवार को गोल्ड मार्केट्स बंद रहे। गुरुवार को गोल्ड फ्यूचर में 469 रुपए की तेजी आई और यह 45404 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। सिल्वर फ्यूचर में 1226 रुपए की तेजी आई।

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की चमक एक बार फिर बढ़ने लगी है। गुड फ्राइडे के कारण शुक्रवार को गोल्ड मार्केट्स बंद रहे। गुरुवार को गोल्ड फ्यूचर में 469 रुपए की तेजी आई और यह 45404 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। सिल्वर फ्यूचर में 1226 रुपए की तेजी आई। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 228 रुपए की तेजी के साथ 44865 रुपए पर बंद हुआ। इस हफ्ते की शुरुआत में यह 44108 रुपए पर आ गया था जो पिछले साल अप्रैल के बाद से इसका न्यूनतम स्तर है। पिछले साल अगस्त में सोना 56200 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट आई। सोना अब भी अपने रिकॉर्ड स्तर से 11000 रुपए कम पर चल रहा है।

PunjabKesari

इस हफ्ते सोने की चाल
मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 138 रुपए की गिरावट के साथ 44113 रुपए पर आ गया। चांदी भी 320 रुपए की गिरावट के साथ 63212 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। बुधवार को सोने में 49 रुपए की गिरावट आई जबकि चांदी की कीमत 331 रुपए कम हो गई। गुरुवार को सोना 881 रुपए की तेजी के साथ 44701 रुपए पर पहुंच गया। चांदी भी 1071 रुपए की तेजी के साथ 63256 रुपए प्रति किलो पर आ गई।

PunjabKesari

अंतरराष्ट्रीय कीमत
इस साल 10 साल की परिपक्वता अवधि वाले बॉन्ड यील्ड में पहली तिमाही में 80 बेसिस पॉइंट्स से अधिक की तेजी आई है लेकिन सोने ने निराश किया है। इस साल पहली तिमाही में सोना करीब 200 डॉलर गिरा है। यह 40 साल में सोने की सबसे खराब शुरुआत है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अभी 1720 डॉलर प्रति औंस के भाव चल रहा है। विश्लेषकों के मुताबिक आने वाले दिनों में यह 1750 डॉलर तक जा सकता है। Wells Fargo के मुताबिक इस साल सोना 2200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। एजेंसी का कहना है कि गोल्ड सप्लाई में कमी आई है। पहले इस तरह की घटनाओं से सोने में काफी तेजी आई है।

PunjabKesari

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!