Edited By jyoti choudhary,Updated: 26 Oct, 2021 06:40 PM
धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में मामूली कमी दर्ज की गई है, लेकिन ये अपनी रिकॉर्ड कीमत के मुकाबले 9 हजार रुपए से ज्यादा सस्ता मिल रहा
बिजनेस डेस्कः धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में मामूली कमी दर्ज की गई है, लेकिन ये अपनी रिकॉर्ड कीमत के मुकाबले 9 हजार रुपए से ज्यादा सस्ता मिल रहा है। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 47,158 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 64,740 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने के दाम में कमी आई, जबकि चांदी के दाम जस के तस रहे।
सोने मिल रहा रिकॉर्ड हाई से 9,047 रुपये सस्ता
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के दाम में 5 रुपए प्रति 10 ग्राम की मामूली कमी दर्ज की गई। इससे राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव 47,153 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ। त्योहारी मौसम के बीच धनतेरस से पहले सर्राफा बाजार में सोना अपने रिकॉर्ड हाई से 9,047 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। दरअसल, अगस्त 2020 में गोल्ड ने 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने की कीमतों में कमी दर्ज किया गया और ये 1,802 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं।
चांदी के नए दाम
चांदी की कीमतों में आज कमी देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के दाम 287 रुपए की कमी के साथ 64,453 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में बड़ा बदलाव नहीं हुआ और ये 24.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।