45 हजार रुपए के नीचे आया सोना, जानिए सोने-चांदी की नई कीमतें

Edited By jyoti choudhary,Updated: 19 Mar, 2021 12:25 PM

gold came under 45 thousand rupees know the new prices

यूएस ट्रेजरी यील्ड में तेजी और डॉलर के मजबूत होने से एक बार फिर सोने की कीमतों पर दबाव देखने के मिल रहा है। सोने की कीमतों में कई दिन के तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई। MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना आज 23 रुपए की गिरावट के साथ खुला।

बिजनेस डेस्कः यूएस ट्रेजरी यील्ड में तेजी और डॉलर के मजबूत होने से एक बार फिर सोने की कीमतों पर दबाव देखने के मिल रहा है। सोने की कीमतों में कई दिन के तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई। MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना आज 23 रुपए की गिरावट के साथ खुला। सुबह साढ़े 10 बजे यह 67 रुपए की गिरावट के साथ 44884 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। सुबह के सत्र में इसने 44830 रुपए का न्यूनतम और 44961 रुपए का अधिकतम स्तर छू लिया। जून डिलीवरी वाला सोना भी 96 रुपए की गिरावट के साथ 45213 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। मई डिलीवरी वाली चांदी 501 रुपए की गिरावट के साथ 67246 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

PunjabKesari

सर्राफा कीमतों में भी तेजी
दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 105 रुपए सुधर कर 44,509 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने दी। सोने का पिछला बंद भाव 44,404 रुपए प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 1,073 रुपए की तेजी के साथ 67,364 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले दिन चांदी का बंद भाव 66,291 रुपए प्रति किलोग्राम था।

PunjabKesari

फिर बढ़ सकती है सोने की चमक
महामारी से प्रभावित अमेरिकी अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 1.9 लाख करोड़ डॉलर का पैकेज घोषित किया जा चुका है। उम्मीद है कि सरकार इसे जल्द ही मंजूरी भी प्रदान कर दे। इसके बाद सोना फिर से चमक सकता है। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो यह चमक ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रह पाएगी और सोने का दाम फिर से नीचे आ जाएगा। वहीं, अप्रैल से शादी का सीजन शुरू होने से भी सोना थोड़ा मंहगा हो सकता है, लेकिन मामूली तौर पर ही। 

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!