Edited By jyoti choudhary,Updated: 03 Nov, 2026 03:01 PM

सोने की कीमतों में पिछले एक महीने के दौरान 7 फीसदी से अधिक की गिरावट आने से जूलरी बाजार में एक बार फिर रौनक लौटने लगी है। धनतेरस से पहले मुंबई समेत देश के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। सोना सस्ता होने का फायदा उठाते हुए
नई दिल्लीः सोने की कीमतों में पिछले एक महीने के दौरान 7 फीसदी से अधिक की गिरावट आने से जूलरी बाजार में एक बार फिर रौनक लौटने लगी है। धनतेरस से पहले मुंबई समेत देश के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। सोना सस्ता होने का फायदा उठाते हुए लोग त्योहारों के साथ-साथ आगामी शादी के सीजन के लिए भी गहनों की खरीदारी और एडवांस बुकिंग कर रहे हैं।
मुंबई के स्पॉट मार्केट में सोमवार को सोने की कीमत घटकर 1.37 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। करीब एक महीने पहले इसका भाव 1.48 लाख रुपए था। वहीं, इस साल 29 जनवरी को सोना 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इस तरह रिकॉर्ड ऊंचाई से अब तक सोने की कीमत में करीब 43,000 रुपए की गिरावट आ चुकी है।
धनतेरस पर 10-12% ज्यादा बिक्री की उम्मीद
सोने की कीमतों में गिरावट के बाद पिछले सप्ताह से जूलरी की दुकानों पर खरीदारी तेज हुई है। जूलर्स को उम्मीद है कि 6 नवंबर को धनतेरस तक ग्राहकों की संख्या और बिक्री में बढ़ोतरी जारी रहेगी। इंडिया बुलियन एंड जूलर्स एसोसिएशन (IBJA) के नेशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता के मुताबिक, इस साल धनतेरस पर सोने की बिक्री पिछले साल की तुलना में 10 से 12 फीसदी अधिक रह सकती है।
हल्की और 18 कैरेट जूलरी की बढ़ी मांग
जूलर्स के अनुसार, सोने के गहनों के अलावा चांदी के सिक्कों और अन्य आर्टिकल्स की मांग भी बढ़ी है। शादी के सीजन को देखते हुए ग्राहक एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं।
कल्याण जूलर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट उन ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है, जो त्योहारों पर खरीदारी का इंतजार कर रहे थे। वीकेंड पर शोरूम में ग्राहकों की संख्या बढ़ी और सोने की बिक्री में अच्छा मोमेंटम देखने को मिला।