रिकॉर्ड हाई से 13000 रुपए टूट चुका है सोना, जानें क्या है नई कीमतें

Edited By jyoti choudhary,Updated: 07 Mar, 2021 06:24 PM

gold has been broken by a record high of 13000 rupees

देश में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। हाजिर बाजार में सोने का भाव इसके रिकॉर्ड हाई से 13121 रुपए नीचे आ चुका है। अगस्त 2020 में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 57008 रुपए प्रति 10 ग्राम के मार्क पर पहुंच गया था।

बिजनेस डेस्कः देश में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। हाजिर बाजार में सोने का भाव इसके रिकॉर्ड हाई से 13121 रुपए नीचे आ चुका है। अगस्त 2020 में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 57008 रुपए प्रति 10 ग्राम के मार्क पर पहुंच गया था। अब यह 43,887 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। सिर्फ इसी साल में सोने में 5000 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 522 रुपए की गिरावट के साथ 43,887 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं दूसरी तरफ चांदी 1822 रुपये गिरकर 64,805 रुपए प्रति किलो ग्राम पर आ गई है।

​2020 में इतनी ज्यादा क्यों बढ़ी थी कीमत
कोरोना वायरस की वजह से 2020 में सोने के दाम में तगड़ी तेजी रही थी, जिसकी वजह से लोग निवेश का सुरक्षित ठिकाना ढूंढ रहे थे। सोने में निवेश हमेशा से ही सुरक्षित रहा है। कोरोना की वजह से शेयर बाजार में लोगों ने निवेश कम कर दिया, क्योंकि शेयर बाजार में निवेश रिस्की होता है। पिछले साल जनवरी-फरवरी में तो सोना धीरे-धीरे बढ़ रहा था लेकिन मार्च में भारत में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद इसने स्पीड पकड़ ली।

​अब क्यों नीचे आ रहे भाव
कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन के मोर्चे पर सकारात्मक खबरों से सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। वहीं अब कोरोना वायरस की वैक्सीन भी आ चुकी है और वैक्सिनेशन की शुरुआत भी हो गई है। ऐसे में निवेशक सोने को छोड़कर शेयर बाजार का रुख कर रहे हैं, जहां कम समय में अधिक रिटर्न पाया जा सकता है। यही वजह है कि निकट भविष्य में सोने की कीमतों में भारी उछाल की संभावना नहीं है। हालांकि, लंबी अवधि के लिए सोना अभी भी निवेश का अच्छा विकल्प माना जा रहा है।

​बजट ऐलान के बाद लगातार गिर रहे दाम
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021 के अपने प्रस्तावों में सोने और चांदी पर आयात शुल्क में भारी कटौती की घोषणा की थी। सीतारमण ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती की है। अब सोने और चांदी पर 12.5 फीसदी के बजाय सिर्फ 7.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी चुकानी होगी। इस घोषणा के बाद से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही है। भारत बड़े पैमाने पर सोने का आयात करता है। चीन के बाद भारत सोने का सबसे बड़ा खरीदार है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!