अप्रैल-जुलाई अवधि में सोना आयात 15.4% बढ़ा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 20 Aug, 2019 05:37 PM

gold imports up 15 4 in april july period

देश का सोना आयात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जुलाई अवधि में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 13.16 अरब डॉलर (करीब 92,000 करोड़ रुपए) हो गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी हुई। वर्ष 2018-19 की इसी अवधि में 11.41 अरब डॉलर (करीब 80,000 करोड़ रुपए) का सोना

नई दिल्लीः देश का सोना आयात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जुलाई अवधि में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 13.16 अरब डॉलर (करीब 92,000 करोड़ रुपए) हो गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी हुई। वर्ष 2018-19 की इसी अवधि में 11.41 अरब डॉलर (करीब 80,000 करोड़ रुपए) का सोना आयात किया गया था। सोने के आयात का देश के चालू खाते के घाटे (कैड) पर सीधा असर होता है। चालू खाते का घाटा 2018-19 में बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 2.1 प्रतिशत यानी 57.2 अरब डॉलर पर रहा। 

2017-18 में यह जीडीपी के 1.8 प्रतिशत (48.7 अरब डॉलर) पर था। इस साल फरवरी को छोड़कर शेष महीनों में स्वर्ण आयात में दहाई अंक की वृद्धि दर्ज की गई है। भारत सोना का सबसे बड़ा आयातक देश है। सरकार ने इस साल के बजट में सोने पर आयात शुल्क को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत किया है। उद्योग विशेषज्ञों के मुताबिक, अधिक शुल्क के चलते कारोबारी अपनी विनिर्माण इकाइयों को पड़ोसी देशों में ले जा सकते हैं। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद ने आयात शुल्क में वृद्धि को लेकर निराशा जताई है। पिछले वित्त वर्ष में रत्न एवं आभूषण निर्यात 5.32 प्रतिशत गिरकर 30.96 अरब डॉलर रहा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!