अप्रैल-सितंबर में सोने का आयात 4% बढ़कर 17.63 अरब डॉलर हुआ

Edited By jyoti choudhary,Updated: 19 Oct, 2018 12:04 PM

gold imports up 4 to usd 17 63 billion in apr sep 2018 19

देश का सोना आयात चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में करीब 4 प्रतिशत बढ़कर 17.63 अरब डॉलर हो गया। जिससे देश का व्यापार घाटा बढ़ रहा है और चालू खाते का घाटा बढऩे की आशंका जताई जा रही है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

नई दिल्लीः देश का सोना आयात चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में करीब 4 प्रतिशत बढ़कर 17.63 अरब डॉलर हो गया। जिससे देश का व्यापार घाटा बढ़ रहा है और चालू खाते का घाटा बढऩे की आशंका जताई जा रही है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में सोना आयात 16.96 अरब डॉलर था। सोने के आयात में वृद्धि से देश का व्यापार घाटा 2018-19 के अप्रैल-सितंबर में बढ़कर 94.32 अरब डॉलर हो गया। 2017-18 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 76.66 अरब डॉलर था।

चालू खाते का घाटा (कैड), विदेशी मुद्रा के अंत: और ब्राह्य प्रवाह के बीच का अंतर है। 2018-19 की पहली छमाही में चालू खाते का घाटा बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 2.4 प्रतिशत पर पहुंच गया। व्यापार घाटा बढऩे और डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट से चालू खाते के घाटे पर दबाव पड़ा है।

सोने के आयात में इस वर्ष जून तक गिरावट दर्ज की गई, इसके बाद से इसमें दहाई अंक की वृद्धि रही। अगस्त में यह 51.5 प्रतिशत बढ़कर 2.6 अरब डॉलर हो गया। भारत दुनिया में सबसे बड़ा स्वर्ण आयातक है और मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए आयात किया जाता है। देश का सालाना स्वर्ण आयात 800-900 टन है। सोने के आयात का व्यापार घाटे और चालू खाते के घाटे पर नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए सरकार ने सोने के आयात में कटौती करने के लिए कुछ कदम उठाए हैं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!