सोना 320 रुपए उतरा- चांदी 450 रुपए टूटी, जानिए आज के रेट

Edited By Isha,Updated: 05 Mar, 2019 03:40 PM

gold plunges 320 rupees  silver rupees 450 rupees know today s rate

वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट और स्थानीय जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 320 रुपए लुढ़ककर 33,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं के उठाव की नरमी से चांदी भी 450 रुपए की गिरावट

बिजनेस डेस्कः वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट और स्थानीय जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 320 रुपए लुढ़ककर 33,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं के उठाव की नरमी से चांदी भी 450 रुपए की गिरावट लेकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
PunjabKesari
डॉलर में आई तेजी से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही। लंदन का सोना हाजिर 2.03 डॉलर की गिरावट लेकर 1,284.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,285.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
PunjabKesari
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों से मिले समर्थन के दम पर दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में तेजी आयी है। डॉलर की तेजी का दबाव पीली धातु पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.05 डॉलर की गिरावट लेकर 15.07 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
PunjabKesari
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!