Gold Silver Price: लगातार तीसरे दिन कम हुए सोने के भाव, चांदी में भी गिरावट

Edited By rajesh kumar,Updated: 15 Oct, 2020 01:54 PM

gold prices decreased for the third consecutive day silver declined

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती की वजह से दाम गिर रहे हैं। लगातार तीसरे दिन सोने के हाजिर भाव में गिरावट देखने को मिल रही है।

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती की वजह से दाम गिर रहे हैं। लगातार तीसरे दिन सोने के हाजिर भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। देशभर के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड 24 रुपए प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट के साथ 50603 रुपए के स्तर पर खुला। चांदी के भाव में 157 रुपए की गिरावट आई है। चांदी का भाव आज 60573 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रही है। 

PunjabKesari
दिवाली तक इस रेट पर आ सकता है सोना
बता दें कि अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती की वजह से इसका असर घरेलू मार्केट पर भी पड़ रहा है। मार्केिट के जानकारों के अनुसार दिवाली सीजन के दौरान सोने के भाव में फिर से तेजी आ सकती है। मांग से सुधार आने से सोना फिर से 52000 रुपए के स्तर को छू सकता है। इस साल के अंत तक सोने का भाव 56000 का स्तर फिर छू लेने की संभावना है। इसके साथ यह भी संभवना है कि सोने के दाम 47000-48000 के आसपास आ सकते हैं।

PunjabKesari
तीन दिन में सोने के भाव में 800 रुपए की गिरावट
बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 631 रुपये की गिरावट के साथ 51,367 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। चांदी की बात करें तो यह 1,681 रुपए गिरकर 62,158 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। बीते दिन बंद भाव 63,839 रुपए था। मंगलवार को सोना 133 रुपए की गिरावट के साथ 51,989 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। तीन सत्रों की तेजी के बाद यह गिरावट आई थी।आईबीजे के आंकड़ों के मुताबिक 7 अगस्त 2020 को सोने का सर्राफा बाजार में भाव 56254 के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था  और चांदी ने भी इसी दिन 76008 रुपए प्रति किलो का भाव छुआ था। तब से अबतक सोना 5651 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 15435 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।

PunjabKesari
देशभर में IBJA का रेट सर्वमान्य
वहीं, IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। लेकिन वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!