BSNL के 1.76 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगी सैलरी

Edited By Supreet Kaur,Updated: 16 Oct, 2019 10:09 AM

good news for 1 76 lakh employees of bsnl will get salary before diwali

सैलरी संकट से बुरी तरह जूझ रहे बी.एस.एन.एल. और एम.टी.एन.एल. कर्मचारियों द्वारा धरने की चेतावनी के बाद बी.एस.एन.एल. के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरैक्टर पी.के पुरवार ने कहा है कि कंपनी दीवाली से पहले अपने संसाधनों से 1.76 लाख कर्मचारियों को सितम्बर की...

नई दिल्लीः सैलरी संकट से बुरी तरह जूझ रहे बी.एस.एन.एल. और एम.टी.एन.एल. कर्मचारियों द्वारा धरने की चेतावनी के बाद बी.एस.एन.एल. के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरैक्टर पी.के पुरवार ने कहा है कि कंपनी दीवाली से पहले अपने संसाधनों से 1.76 लाख कर्मचारियों को सितम्बर की सैलरी दे देगी। दरअसल त्यौहारी मौसम में वेतन न मिलने और टैलीकॉम सैक्टर में कर्ज के बोझ तले दबे इन दोनों सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को बंद करने की आशंकाओं से परेशान इन कर्मियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
PunjabKesari
कर्मचारियों ने दी थी धरने की चेतावनी
एम.टी.एन.एल. कर्मचारियों ने इंडिया गेट से पी.एम. आवास यानी कि 7 लोक कल्याण मार्ग तक विरोध मार्च निकालने को लेकर नोटिस भी दिया, जबकि बी.एस.एन.एल. कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल पर जाने का मन बना चुके थे। बता दें कि इन कर्मचारियों को अक्तूबर की तनख्वाह फिलहाल नहीं मिली है। वह भी तब जब इस महीने में 2 अहम त्यौहार पड़े हैं।
PunjabKesari
कैंडल मार्च की तैयरी में थी MTNL
एम.टी.एन.एल. कर्मचारियों को पिछले 2 महीने (अगस्त व सितम्बर) से वेतन नहीं मिला है। वहीं बी.एस.एन.एल. कर्मचारियों को पिछले माह तनख्वाह नहीं मिल पाई है। एम.टी.एन.एल. एग्जीक्यूटिव्स एसोसिएशन के महासचिव वी.के. तोमर ने बताया, ‘‘हमने विरोध मार्च निकालने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी थी। बुधवार (16 अक्तूबर) शाम को इंडिया गेट से पी.एम. आवास तक कैंडल मार्च निकालना है। इसी दौरान मुम्बई में ये कर्मचारी मोमबत्तियां लेकर विरोध मार्च निकालेंगे जो आजाद मैदान से राज्यपाल निवास तक जाएगा। तोमर ने आगे कहा कि जुलाई की तनख्वाह में 20 दिन की देरी की गई और वह हमें 20 अगस्त को मिली। एम.टी.एन.एल. कर्मियों को इसके बाद से कोई सैलरी नहीं मिली है।
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!