Edited By jyoti choudhary,Updated: 31 Oct, 2026 06:09 PM

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) दरों में भी बदलाव की उम्मीद की जा रही थी। इसी कड़ी में निजी क्षेत्र के बड़े बैंक ICICI बैंक ने दिवाली से पहले अपने ग्राहकों को राहत दी है। बैंक ने 3 करोड़...
नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) दरों में भी बदलाव की उम्मीद की जा रही थी। इसी कड़ी में निजी क्षेत्र के बड़े बैंक ICICI बैंक ने दिवाली से पहले अपने ग्राहकों को राहत दी है। बैंक ने 3 करोड़ रुपए से कम की एफडी पर ब्याज दरों में 10 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी की है। नई दरों के बाद सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 6.60 फीसदी, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.20 फीसदी तक ब्याज मिलेगा।
इन अवधि की एफडी पर बढ़ाई गई ब्याज दरें
ICICI बैंक ने कुछ चुनिंदा अवधि की एफडी पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक ने 2 साल 1 दिन से 3 साल की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर 6.45 फीसदी से बढ़ाकर 6.55 फीसदी कर दी है।
इसी तरह 3 साल 1 दिन से 5 साल की अवधि की एफडी पर अब 6.60 फीसदी ब्याज मिलेगा। पहले यह दर 6.50 फीसदी थी। वहीं, 5 साल 1 दिन से 10 साल तक की एफडी पर भी ब्याज दर 6.50 फीसदी से बढ़ाकर 6.60 फीसदी कर दी गई है।
इसके अलावा बैंक ने 5 साल की टैक्स सेवर एफडी पर भी ब्याज दर 6.50 फीसदी से बढ़ाकर 6.60 फीसदी कर दी है।
छोटी अवधि की एफडी पर कितना मिलेगा ब्याज?
ICICI बैंक ने छोटी अवधि की एफडी की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। अलग-अलग अवधि के लिए सामान्य ग्राहकों को मिलने वाला ब्याज इस प्रकार है:
एफडी की अवधि ब्याज दर
7 से 45 दिन 2.75%
46 से 90 दिन 4.00%
91 से 184 दिन 4.50%
185 दिन से 1 साल से कम 5.50%
1 साल से 18 महीने से कम 6.25%
18 महीने से 2 साल 6.30%
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा 7.20 फीसदी तक ब्याज
ICICI बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। नई दरों के तहत 2 साल 1 दिन से 3 साल की एफडी पर अब 7.05 फीसदी ब्याज मिलेगा। पहले यह दर 6.95 फीसदी थी।
वहीं, 3 साल 1 दिन से 5 साल की अवधि की एफडी पर ब्याज दर 7.10 फीसदी से बढ़ाकर 7.20 फीसदी कर दी गई है। 5 साल 1 दिन से 10 साल की एफडी पर भी अब 7.10 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 7 फीसदी था।
इसके अलावा 5 साल की टैक्स सेवर एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.10 फीसदी से बढ़ाकर 7.20 फीसदी कर दी गई है।