गूगल ने Doodle बनाकर वैक्यूम क्लीनर के आविष्कारक को सम्मानित किया

Edited By jyoti choudhary,Updated: 04 Jul, 2018 05:29 PM

google doodle honours vacuum cleaner inventor hubert cecil booth

वैक्यूम क्लीनर का आविष्कार करने वाले ब्रिटिश इंजीनियर हबर्ट सेसिल बूथ को गूगल ने एक डूडल बनाकर याद किया है। बूथ के नाम पर काफी ऊंचे झूलों और झूलानुमा पुलों को डिजाइन करने की उपलब्धि भी दर्ज है।

बिजनेस डेस्कः वैक्यूम क्लीनर का आविष्कार करने वाले ब्रिटिश इंजीनियर हबर्ट सेसिल बूथ को गूगल ने एक डूडल बनाकर याद किया है। बूथ के नाम पर काफी ऊंचे झूलों और झूलानुमा पुलों को डिजाइन करने की उपलब्धि भी दर्ज है। आज उनकी 147वीं जयंती के मौके पर गूगल उन्हें याद कर सम्मानित कर रहा है।

PunjabKesari

गूगल डूडल में बड़े ही अर्थपूर्ण ढंग से बूथ द्वारा बनाए गए पहले वैक्यूम क्लीनर ''पफिंग बिली'' के सार को दर्शाया गया है। डूडल में क्लीनर को घोड़ा गाड़ी से जुड़ा हुआ और उसमें पेट्रोल भरा हुआ दिखाया गया है। इस डूडल में सक्शन तंत्र को भी विशिष्ट रूप से दर्शाया गया है जिसका उन्नत रूप आविष्कार के जरिए सामने आया।

PunjabKesari

1901 में फर्श सफाई की आधुनिक तकनीक में हवा की तेज फुहार से गंदगी साफ की जाती थी। बूथ ने ठीक इसके उलट करने का सोचा। उन्होंने खिंचाव के जरिए इस प्रक्रिया को मुमकिन बनाना चाहा और इसके लिए प्रयोग किया जो सफल हुआ।

PunjabKesari

जानें कौन थे सेसिल बूथ 
हबर्ट सेसिल बूथ का जन्म 4 जुलाई 1871 को इंग्लैंड के ग्लॉसेस्टर में हुआ था। उनकी शुरुूआती शिक्षा ग्लॉसेस्टर कंट्री स्कूल और ग्लॉसेस्टर कॉलेज में हुई। 18 साल की उम्र में उन्होंने सेंट्रल टेक्निकल कॉलेज, लंदन का एंट्रेस एग्जाम पास कर लिया था। इसे आज सिटी ऐंड गिल्ड्स इंजिनियरिंग कॉलेज के नाम से जाना जाता है। कॉलेज खत्म होते ही उन्हें उस समय अपने इंजिनियर्स के लिए पहचानी जाने वाली मॉडस्ले नाम की कंपनी में नौकरी मिली।

PunjabKesari

बाद में वह ब्रिटिश वैक्यूम क्लिनर ऐंड इंजिनियरिंग कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी बने। 1884 से 1898 में उन्होंने लंदन अम्युजमेंट पार्क के फेरी वील्स को डिजाइन किया। बेल्जियम में उन्होंने स्टील फैक्ट्री की पूरा डिजाइन बनाया। बूथ ने 1903 से 1940 तक लगातार इंजिनियरिंग का काम किया। इस दौरान उन्होंने स्टील रेलवे ब्रिज, फैक्टिरी और कई निर्माण कार्यों के लिए डिजाइन बनाए। बता दें, बूथ की मृत्यु 14 जनवरी 1955 को इंग्लैंड के क्रॉयडॉन में हुई। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!