Edited By rajesh kumar,Updated: 15 Aug, 2020 10:51 AM
गूगल ने अपनी बाढ़ पूर्वानुमान पहल के लिए केंद्रीय जल आयोग के साथ समझौता किया है। इस पहल को गूगल पिछले कई महीने से चला रहा है। इसके तहत उसने देशभर में बाढ़ को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को सार्वजनिक सूचनाएं भेजीं।
नई दिल्ली: गूगल ने अपनी बाढ़ पूर्वानुमान पहल के लिए केंद्रीय जल आयोग के साथ समझौता किया है। इस पहल को गूगल पिछले कई महीने से चला रहा है। इसके तहत उसने देशभर में बाढ़ को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को सार्वजनिक सूचनाएं भेजीं।
गूगल ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह सूचनाएं (अलर्ट) लोगों को समय से, नवीनतम और अहम जानकारियां देती हैं। इससे लोगों को अपनी, परिवार और मित्रों की सुरक्षा को लेकर सही निर्णय लेने में मदद मिलती है। कंपनी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एंड्राइड फोन का इस्तेमाल करने वाले हर नागरिक को यह सूचनाएं मिलीं। इसके लिए उनके फोन पर लोकेशन ऑन होना चाहिए। देश के बिहार और असम जैसे राज्य बाढ़ की चपेट में हैं।