गूगल सोमवार करेगा पेमेंट ऐप लांच, जानें क्या है खास इसमें खास

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Sep, 2017 06:40 PM

google will launch payment app on monday  know what  s special

आपकी हर खबर या खोज के लिए पहली पसंद गूगल जल्द ही ऑनलाइन पेमेंट के लिए भी ऑप्शन देने वाली है

नई दिल्लीः आपकी हर खबर या खोज के लिए पहली पसंद गूगल जल्द ही ऑनलाइन पेमेंट के लिए भी ऑप्शन देने वाली है। कंपनी सोमवार को भारत में पेमेंट ऐप लांच करेगी। फाइनेंस मिनिस्ट्री की ओर से आधिकारिक बयान में बताया गया है कि इस ऐप को फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली दिल्ली में लांच करेंगे। जुलाई में नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा था कि गूगल भारत में अपने UPI पेमेंट सर्विस की टेस्टिंग पूरा कर चुका है। NPCI ने कहा था कि कंपनी अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अप्रूवल का इंतजार कर रही है।

गूगल ने अपनी पेमेंट सर्विस को तेज़ नाम दिया गया है। इसके पीछे तेजी से काम करने वाला यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यू.पी.आई.) मुहैया कराने की गूगल की मंशा है। गूगल पेमेंट ऐप में एक खास बात ये भी है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब एन.पी.सी.आई. ने किसी लोकल डिजिटल पेमेंट के मोबाइल ऐप के लिए मल्टी बैंक पार्टनरशिप की मंजूरी दी हो। यह ऐप एंड्रायड पे की तरह होगा पर गूगल वॉलेट या एंड्रॉयड पे जैसी मौजूदा पेमेंट सर्विसेज से अलग पेमेंट ऑप्शन देगा।

इसमें दूसरी कंज़्यूमर पेमेंट सर्विसेज जैसे पेटीएम-मोबिक्विक, फ्रीचार्ज के लिए भी सपोर्ट होगा। तेज ऐप में सरकार द्वारा संचालित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यू.पी.आई.) के लिए सपोर्ट होगा। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एन.पी.सी.आई.) ने यू.पी.आई. पेमेंट सिस्टम लांच किया जिसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रेगुलेट करता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!