गूगल कर के तौर पर फ्रांस में 96 करोड़ 50 लाख यूरो का करेगा भुगतान

Edited By Pardeep,Updated: 13 Sep, 2019 04:58 AM

google will pay 96 million to 5 million euros as tax in france

फ्रांस के साथ आयकर विवाद को सुलझाने के लिए गूगल कर के रूप में 96 करोड़ 50 लाख यूरो का भुगतान करेगा। गूगल ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा, ‘‘इन समझौते में 50 करोड़ यूरो आज फ्रांस की अदालत लगाया गया जुर्माना है। इसके साथ 46 करोड़ पांच लाख यूरो अतिरिक्त कर...

पेरिसः फ्रांस के साथ आयकर विवाद को सुलझाने के लिए गूगल कर के रूप में 96 करोड़ 50 लाख यूरो का भुगतान करेगा। गूगल ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा, ‘‘इन समझौते में 50 करोड़ यूरो आज फ्रांस की अदालत लगाया गया जुर्माना है। इसके साथ 46 करोड़ पांच लाख यूरो अतिरिक्त कर के तौर पर हमने भुगतान करने पर सहमति व्यक्त की है।''

गूगल ने कहा, ‘‘हमने कर और इससे संबंधित विवादों का निपटार कर लिया है क्योंकि हम फ्रांस में वर्षों से काम कर रहे हैं।'' उधर, फ्रांस के वित्त मंत्री जेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि समझौता ऐतिहासिक और एक युग के अंत का प्रतीक है। हम चल रहे मुकदमों के निश्चित निपटारे का स्वागत करते हैं। यह ऐतिहासिक निर्णय हमारे देश के सार्वजनिक वित्त के लिए बहुत अच्छा है।''

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!