सरकार को मिलेंगे ₹87416 करोड़, RBI ने डिविडेंड को दी मंजूरी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 19 May, 2023 06:09 PM

government approved to give rs 87 416 crore dividend for 2022 23

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की शुक्रवार को होने वाली बोर्ड की बैठक में केंद्रीय बैंक के डिविडेंड पर फैसला लिया जाएगा। यह डिविडेंड इस महीने स्थानांतरित होने की उम्मीद है। आरबीआई का डिविडेंड आसानी से वित्त वर्ष 24 के बजट अनुमानों को पार कर सकता है। इससे...

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केंद्र सरकार को 87,416 करोड़ रुपए डिविडेंड देने पर सहमति दे दी है। यह फैसला केंद्रीय बैंक के बोर्ड की बैठक के दौरान लिया गया। गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की 602वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। इससे पहले वित्त वर्ष 2021-22 में आरबीआई ने सरकार को 30,307 करोड़ रुपए का डिविडेंड दिया था। इसके साथ ही आरबीआई बोर्ड ने कंटीजेंसी रिस्क बफर को मौजूदा लेवल 5.5 फीसदी से बढ़ाकर 6 फीसदी करने का निर्णय लिया है। 

केंद्रीय बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में मौजूदा ग्लोबल और घरेलू आर्थिक हालातों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही वैश्विक राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी चुनौतियों और उसके प्रभावों पर भी चर्चा की गई। गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में अप्रैल 2022 से लेकर मार्च 2023 के बीच केंद्रीय बैंक के कामकाज की भी समीक्षा की गई। बैठक के दौरान वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आरबीआई के सालाना रिपोर्ट और अकाउंट्स को भी मंजूरी दे दी है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!