सरकार बढ़ा सकती है धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य!

Edited By ,Updated: 11 May, 2017 06:23 PM

government can increase the minimum support price of grain

सरकार जुलाई से शुर होने वाले आगामी फसल वर्ष 2017-18 के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) को 80 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा कर

नई दिल्ली: सरकार जुलाई से शुर होने वाले आगामी फसल वर्ष 2017-18 के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) को 80 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा कर 1,550 रुपए करने के बारे में विचार कर रही है।  चालू फसल वर्ष में साधारण किस्म के धान का एम.एस.पी. 1,470 रुपए  क्विंटल था। ‘ए’ ग्रेड धान का एम.एस.पी. थोड़ा उंचा रहता है जो इस वर्ष के लिए 1,510 रुपए निर्धारित किया गया था। सूत्रों के अनुसार कृषि मंत्रालय ने अंतर मंत्रालयीय विचार विमर्श के लिए एक मंत्रिमंडलीय परिपत्र को जारी किया है तथा इसे जल्द ही मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने की संभावना है।

मंत्रालय ने फसल वर्ष 2017-18 के लिए धान के एमएसपी को 80 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने का प्रस्ताव किया है। एम.एस.पी. के बारे में जो सुझाव है वह कॉमन ग्रेड के लिए 1,550 रुपए  तथा ‘ए’ ग्रेड के लिए 1,590 रुपए का है। धान के लिए जो मूल्य वृद्धि का प्रस्ताव किया गया है वह फसल वर्ष 2016-17 के लिए प्रभावी 60 रुपए की वृद्धि से मामूली अधिक है।  प्रस्तावित दरें विशेषज्ञ निकाय कृषि लागत एवं मूल्य आयोग :सीएसीपी: की सिफारिशों के अनुरूप है।  चालू वर्ष में चावल उत्पादन सर्वकालिक उच्च स्तर 10 करोड़ 91.5 लाख टन होने का अनुमान है जिसमें से नौ करोड़ 50.9 लाख टन का उत्पादन खरीफ के धान का है इससे पहले का उच्चम रिकॉर्ड फसल वर्ष 2013-14 का है जबकि 10 करोड़ 66.5 लाख टन धान की पैदावार हुई थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!