धान की सरकारी खरीद पहुंची 1.26 लाख करोड़ रुपए पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Mar, 2021 10:18 AM

government procurement of paddy reached 1 26 lakh crore rupees

नए कृषि कानूनों पर किसान यूनियनों के विरोध के बीच सरकारी एजेंसियों ने चालू खरीद विपणन सत्र में 669.59 लाख टन धान की खरीद की है जो एक साल पहले इस समय तक की खरीद से 15 प्रतिशत अधिक है। केंद्र सरकार की बृहस्पतिवार को जारी

बिजनेस डेस्कः नए कृषि कानूनों पर किसान यूनियनों के विरोध के बीच सरकारी एजेंसियों ने चालू खरीद विपणन सत्र में 669.59 लाख टन धान की खरीद की है जो एक साल पहले इस समय तक की खरीद से 15 प्रतिशत अधिक है। केंद्र सरकार की बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदे गए धान का मूल्य 1.26 लाख करोड़ रुपये है। खरीफ की फसले अक्टूबर से बाजार में आने लगती है। कुछ राज्यों में धान की खेती रबी (जाड़े में) में भी की जाती है।

बयान में कहा गया है कि सरकार ने तीन मार्च तक 669.59 लाख टन धान की खरीद की है। यह पिछले वर्ष इस समय तक खरीदी गई 583.34 लाख टन की मात्रा से 14.78 प्रतिशत अधिक है। इस बार धान की सरकारी खरीद से करीब 97.70 लाख किसान लाभान्वित हो चुके है। एमएसपी पर खरीदे गए धान का कुल मूल्य 1,26,418.70 करोड़ रुपए है। खरीफ मौसम में की गई इस खरीद में से अकेले पंजाब से ही 202.82 लाख टन धान की खरीद की गई है। 

खाद्य मंत्रालय ने कहा है कि 3 मार्च तक 91 लाख 80 हजार 412 कपास की गांठें खरीदी गई जिसका मूल्य 26,716.31 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। इससे 18 लाख 97 हजार 002 किसानों का लाभ हुआ। यहां यह उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की कानूनी गारंटी दिए जाने की मांग को लेकर मुख्यतौर से पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!