GST कंपनसेशन: सरकार ने राज्यों को जारी किए पूरे 1.10 लाख करोड़ रुपए

Edited By jyoti choudhary,Updated: 16 Mar, 2021 12:18 PM

government released entire 1 10 lakh crore rupees to states

वित्त मंत्रालय ने राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को माल एवं सेवा कर (GST) मुआवजे में कमी की भरपाई के लिए 4,104 करोड़ रुपए की अंतिम किस्त जारी कर दी है। इस तरह मंत्रालय इस वित्त वर्ष में में अनुमानित कमी के लिए समूची 1.10 लाख करोड़ रुपए की राशि जारी...

बिजनेस डेस्कः वित्त मंत्रालय ने राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को माल एवं सेवा कर (GST) मुआवजे में कमी की भरपाई के लिए 4,104 करोड़ रुपए की अंतिम किस्त जारी कर दी है। इस तरह मंत्रालय इस वित्त वर्ष में में अनुमानित कमी के लिए समूची 1.10 लाख करोड़ रुपए की राशि जारी कर चुका है।

20वीं किस्त जारी हुई
वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि इस 20वीं किस्त के साथ वित्त वर्ष 2020-21 के लिए राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को मुआवजे में कमी की भरपाई को पूरी 1.10 लाख करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है। इनमें से 1,01,329 करोड़ रुपए राज्यों को और 8,879 करोड़ रुपए तीन संघ शासित प्रदेशों को जारी किए गए हैं।

केंद्र ने जीएसटी लागू होने से राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों के राजस्व में 1.10 लाख करोड़ रुपए की अनुमानित कमी को पूरा करने के लिए अक्टूबर 2020 में राज्यों को कर्ज जुटाने की एक खास सुविधा दी थी। राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की ओर से इस सुविधा के तहत केंद्र बाजार से कर्ज जुटा कर उन्हें हस्तांतरित कर रहा था। इसकी शुरुआत 23 अक्टूबर 2020 से हुई थी और 20 साप्ताहिक किस्तों के जरिए इसे पूरा कर लिया गया। बयान में कहा गया है कि इस सुविधा के तहत केंद्र सरकार ने कुल 1,10,208 करोड़ रुपए की राशि औसतन 4.8473 प्रतिशत की ब्याज दर पर जुटाई है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!