अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, दिसंबर में सर्वाधिक रहा GST संग्रह

Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Jan, 2021 06:19 PM

gst collection reached record high of rs 1 15 lakh crore

अनलॉक के बाद आर्थिक गतिविधियों में लगातार सुधार हो रहा है। यही कारण है कि दिसंबर महीने में वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह रिकॉर्ड स्तर पर रहा। जीएसटी लागू होने के बाद से दिसंबर 2020 के दौरान जीएसटी राजस्व सबसे अधिक रहा है

बिजनेस डेस्कः अनलॉक के बाद आर्थिक गतिविधियों में लगातार सुधार हो रहा है। यही कारण है कि दिसंबर महीने में वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह रिकॉर्ड स्तर पर रहा। जीएसटी लागू होने के बाद से दिसंबर 2020 के दौरान जीएसटी राजस्व सबसे अधिक रहा है और यह पहली बार है जब इसने 1.15 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। जीएसटी संग्रह दिसंबर में 1,15,174 करोड़ रुपए रहा है। यह लगातार तीसरा महीना है, जब जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा। 

PunjabKesari

वित्त मंत्रालय ने बताया कि कुल राजस्व में केंद्रीय जीएसटी का योगदान 21,365 करोड़ रुपए रहा। राज्य जीएसटी 27,804 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान एकीकृत जीएसटी 57,426 करोड़ रुपए और उपकर 8,579 करोड़ रुपए रहा। वित्त मंत्रालय का कहना है कि GST प्रणाली लागू होने के बाद दिसंबर में सबसे ज्यादा कलेक्शन रहा है। इससे पहले अप्रैल 2019 में सबसे ज्यादा 1,13,866 करोड़ रुपए का कलेक्शन रहा था।

यह भी पढ़ें- साल 2021 के पहले दिन महंगा हुआ सोना, चांदी भी उछली 

अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत
जीएसटी राजस्व में सुधार के हालिया रुख के अनुरूप दिसंबर में संग्रह का आंकड़ा पिछले साल के समान महीने से 12 फीसदी अधिक रहा है। यह मंदी के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत है। इस दौरान पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले माल के आयात से राजस्व 27 फीसदी अधिक रहा और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व आठ फीसदी अधिक रहा। अब तक अप्रैल 2019 के महीने में जीएसटी संग्रह 1,13,866 करोड़ रुपए रहा था, जो उच्चतम स्तर था।

यह भी पढ़ें- Zomato ने नए साल पर बनाया रिकॉर्ड, हर मिनट मिले 4,200 से अधिक ऑर्डर 

2020-21 में GST की रफ्तार (करोड़ रुपए में)

  • अप्रैल - 32,172
  • मई - 62,151
  • जून - 90,917
  • जुलाई - 87,422
  • अगस्त - 86,449
  • सितंबर - 95,480
  • अक्तूबर - 1,05,155
  • नवंबर - 1,04,963 

महामारी से प्रभावित हुआ है जीएसटी राजस्व 
चालू वित्त वर्ष में कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन से जीएसटी राजस्व प्रभावित हुआ है। बीते वित्त वर्ष 2019-20 में 12 महीनों में से आठ महीनों में जीएसटी राजस्व एक लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा था।

कैलेंडर ईयर 2020 में केवल 5 महीनों में GST कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए के पार रहा है। इसमें दो महीने कोविड-19 से पहले और तीन महीने अनलॉक के बाद के शामिल हैं। वित्त मंत्रालय के डाटा के मुताबिक, जनवरी 2020 में सबसे ज्यादा 1,10,828 करोड़ रुपए GST कलेक्शन रहा था। इसके अगले महीने फरवरी में 1,05,366 करोड़ रुपए का कलेक्शन रहा था। अनलॉक के बाद अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए रहा है।

यह भी पढ़ें- जनवरी में निपटाना है बैंक का कोई काम, तो पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

अप्रैल में सबसे कम कलेक्शन रहा
मार्च में कोविड-19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन से GST कलेक्शन प्रभावित रहा था और यह 1 लाख करोड़ रुपए से कम होकर 97,597 रुपए रह गया था। अप्रैल में सबसे कम 32,172 करोड़ रुपए का GST कलेक्शन रहा था। हालांकि, इसके बाद GST कलेक्शन में लगातार सुधार रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!