HCL टेक: मुनाफा 10.7% घटा, डॉलर आय बढ़ी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jul, 2017 02:31 PM

hcl tech  profit up by 10 7   dollar revenue increased

वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में एच.सी.एल. टेक का मुनाफा 10.7 फीसदी घटकर 2210 करोड़ रुपए रहा है।

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में एच.सी.एल. टेक का मुनाफा 10.7 फीसदी घटकर 2210 करोड़ रुपए रहा है। वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में एचसीएल टेक का मुनाफा 2474 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में  एच.सी.एल. टेक की आय 0.8 फीसदी बढ़कर 12149 करोड़ रुपए हो गई है। वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में एचसीएल टेक की आय 12053 करोड़ रुपए रही थी। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में  एच.सी.एल. टेक की डॉलर आय 3.7 फीसदी बढ़कर 188.42 करोड़ डॉलर हो गई है।

वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में  एच.सी.एल. टेक की डॉलर आय 181.68 करोड़ डॉलर रही थी। पहली तिमाही में  एच.सी.एल. टेक के कॉन्सटेंट करेंसी रेवेन्यू में 2.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में  एच.सी.एल. टेक का एबिट 2416 करोड़ रुपए से बढ़कर 2444 करोड़ रुपए हो गया है। तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में  एच.सी.एल.  टेक का एबिट मार्जिन 20.04 से बढ़कर  20.1 रहा है। एच.सी.एल. टेक ने वित्त वर्ष 2018 के लिए रेवेन्यू में 10.5-12.5 फीसदी की ग्रोथ का गाइडेंस दिया है। वहीं एबिट ग्रोथ का गाइडेंस 19.5-20.5 फीसदी पर बरकरार रखा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!