Edited By ,Updated: 11 May, 2017 11:23 AM
वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में एच.सी.एल. टेक का मुनाफा 12.3 फीसदी बढ़क...
नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में एच.सी.एल. टेक का मुनाफा 12.3 फीसदी बढ़कर 2325 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एच.सी.एल. टेक का मुनाफा 2070 करोड़ रुपए रहा था।
आय
वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में एच.सी.एल. टेक की आय 2 फीसदी बढ़कर 12,053 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एच.सी.एल. टेक की आय 11,814 करोड़ रुपए रही थी।
डॉलर आय
वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में एच.सी.एल. टेक की डॉलर आय 4.1 फीसदी बढ़कर 181.7 करोड़ डॉलर रही है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एच.सी.एल. टेक की डॉलर आय 174.53 करोड़ डॉलर रही थी।
एबिट मार्जिन
तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एच.सी.एल. टेक का एबिट 2461 करोड़ रुपए से घटकर 2416 करोड़ रुपए रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एच.सी.एल. टेक का एबिट मार्जिन 20.4 फीसदी से घटकर 20 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एच.सी.एल. टेक का टैक्स खर्च 572 करोड़ रुपए से घटकर 275 करोड़ रुपए रहा है।
करेंसी में आय
एच.सी.एल. टेक के मुताबिक वित्त वर्ष 2018 में स्थिर करेंसी में आय 10.5-12.5 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। वहीं वित्त वर्ष 2018 में एबिट मार्जिन 19.5-20.5 फीसदी रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2018 के मार्जिन गाइडेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एच.सी.एल. टेक ने 6 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का एेलान किया है।