Edited By jyoti choudhary,Updated: 24 Sep, 2026 03:12 PM

इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनियों के लिए गुरुवार का दिन बेहद बुरा साबित हुआ। बाजार खुलते ही इन कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली शुरू हो गई। HDFC लाइफ के शेयर 7.2 फीसदी गिरकर 521 रुपए पर पहुंच गए। वहीं ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के शेयरों
नई दिल्लीः इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनियों के लिए गुरुवार का दिन बेहद बुरा साबित हुआ। बाजार खुलते ही इन कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली शुरू हो गई। HDFC लाइफ के शेयर 7.2 फीसदी गिरकर 521 रुपए पर पहुंच गए। वहीं ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के शेयरों में 7.5 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
पूरे बाजार में कमजोरी के बीच बीमा कंपनियों के शेयरों में गिरावट अपेक्षाकृत ज्यादा रही। इसकी प्रमुख वजह बीमा नियामक IRDAI की ओर से जारी किया गया नया कंसल्टेशन पेपर बताया जा रहा है।
IRDAI के प्रस्ताव से क्यों घबराए निवेशक?
IRDAI ने इंश्योरेंस सेक्टर में Expenses of Management (EOM) और कमीशन के ढांचे में बदलाव को लेकर प्रस्ताव जारी किया है। बाजार की उम्मीदों से अलग माने जा रहे इन प्रस्तावित बदलावों को लेकर ब्रोकरेज फर्मों ने बीमा कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार की कमाई पर संभावित असर की ओर इशारा किया है।
विश्लेषकों के मुताबिक, अगर प्रस्तावित बदलाव लागू होते हैं तो बीमा पॉलिसी बेचने की लागत और कमीशन स्ट्रक्चर में बदलाव आ सकता है। इसी आशंका के बीच निवेशकों ने बीमा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली बढ़ा दी।
HDFC Life और ICICI Prudential पहले से दबाव में
बीमा सेक्टर के शेयरों पर पहले से ही दबाव रहा है। उपलब्ध बाजार आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में अब तक HDFC Life के शेयर में करीब 30 फीसदी और ICICI Prudential Life में लगभग 33 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। ऐसे में IRDAI के नए प्रस्ताव ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है।