तेल की कीमत में भारी कटौती, चेक करें नई रेट लिस्‍ट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Feb, 2020 11:54 AM

heavy oil price reduction check new rate list

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की गिरावट के बाद जहां पेट्रोल 3 महीने के सबसे लो पर आ गया था, वहीं आज दाम उस लेवल के आसपास दिखाई दे रहे हैं, जो करीब साढ़े 4 महीने पहले देखा गया था।

नई दिल्लीः पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की गिरावट के बाद जहां पेट्रोल 3 महीने के सबसे लो पर आ गया था, वहीं आज दाम उस लेवल के आसपास दिखाई दे रहे हैं, जो करीब साढ़े 4 महीने पहले देखा गया था। दिल्ली में पेट्रोल आज 23 पैसों की गिरावट के साथ 72.45 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है। वहीं डीजल के दाम में आज 25 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है और यह 65.43 रुपए लीटर बिक रहा है। 

PunjabKesari

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल (रुपए में) डीजल (रुपए में)
दिल्ली 72.45 65.43
मुंबई 78.11 68.57
कोलकाता 75.13 67.79
चेन्नई 75.27 69.10

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में इससे पहले 18 सितंबर को पेट्रोल के भाव 72.42 रुपए थे। इसके बाद कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले लेकिन उसके बाद दाम में उतार-चढ़ाव तो जरूर आया लेकिन दाम इस स्तर के ऊपर ही बने रहे।

PunjabKesari

चीन में कोरोना वायरस के फैलने के बाद वहां मांग घट गई है जिससे कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। यही वजह है कि घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के भाव गिरते जा रहे हैं। बता दें कि चीन कच्चे तेल का बड़ा आयातक है और वहां मांग घटने से दाम प्रभावित होता है। अइए जानें, आपके शहर में कितने हैं भाव...

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के रेट

जालंधर 72.42 64.42
लुधियाना 72.95 64.90
अमतृसर 72.99 64.95
बठिंडा 72.32 64.32
हिमाचल प्रदेश 73.20 65.20
हरियाणा 72.49 64.79
चंडीगढ़ 68.50 62.29

PunjabKesari

बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। यही वजह है कि पेट्रोल-डीजल भी लगातार सस्ते हो रहे हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!