मुंबई में घर खरीदना होगा महंगा, स्टाम्प ड्यूटी बढ़ी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 28 Nov, 2018 03:30 PM

home buying in mumbai will be expensive stamp duty up

मुंबई में घर खरीदना हर एक का ख्वाब रहता है। अगर आप भी मुंबई में घर खरीदने का सोच रहे है? तो यह खबर आपके काम की है क्योंकि अब मुंबई शहर में घर खरीदना महंगा होने वाला है।

मुंबई: मुंबई में घर खरीदना हर एक का ख्वाब रहता है। अगर आप भी मुंबई में घर खरीदने का सोच रहे है? तो यह खबर आपके काम की है क्योंकि अब मुंबई शहर में घर खरीदना महंगा होने वाला है। स्टाम्प ड्यूटी में एक प्रतिशत वृद्धि करने का विधेयक महाराष्ट्र विधानसभा में मंजूर किया गया है।

इस विधेयक की वजह से स्टाम्प ड्यूटी में एक प्रतिशत वृद्धि होनेवाली है। संपत्तीपर लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी अब छह प्रतिशत से सात प्रतिशत होनेवाली है। प्रॉपर्टी की बिक्री, दान और संपत्ती गिरवी रखने के लिए दिए जानेवाली स्टाम्प ड्यूटी में अब वृद्धी होनेवाली है। इस सब वजह से मुंबई में घर खरेदी करना अब महंगा होने वाला है।

बिल्डिंग में प्रॉपर्टी खरीदी करने के लिए या बेचने के लिए, किराए पर देने के लिए करार, गिरवी रखने के लिए जरुरी कागजात पर स्टाम्प ड्यूटी देना जरुरी होता है | स्टाम्प ड्यूटी बढाए जाने के बाद मिलनेवाला पैसा मेट्रो, मोनो, बस सेवा जैसी विकास कामों के लिए इस्तेमाल किया जानेवाला है।

नोटबंदी के बाद रियल एस्टेट में कुछ प्रतिशत गिरावट आ गई थी।अब सरकारने स्टाम्प ड्यूटी में वृद्दी करने का निर्णय लिया है जिस वजह से मुंबई के रियल एस्टेट में फिर एक बार गिरावट आने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!