शीर्ष नौ शहरों में जुलाई-सितंबर के बीच आवास बिक्री 6% घटकर 1.03 लाख इकाई पर

Edited By Updated: 26 Sep, 2026 02:32 PM

housing sales across top nine cities fell by 6 to 1 03 lakh units

देश के नौ प्रमुख शहरों में आवास बिक्री जुलाई-सितंबर तिमाही में छह प्रतिशत घटकर 1.03 लाख इकाई रह गई। रियल एस्टेट के आंकड़ों का अवलोकन करने वाली कंपनी प्रॉपइक्विटी ने यह जानकारी दी। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं ने भी घर खरीदने की धारणा

नई दिल्लीः देश के नौ प्रमुख शहरों में आवास बिक्री जुलाई-सितंबर तिमाही में छह प्रतिशत घटकर 1.03 लाख इकाई रह गई। रियल एस्टेट के आंकड़ों का अवलोकन करने वाली कंपनी प्रॉपइक्विटी ने यह जानकारी दी। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं ने भी घर खरीदने की धारणा को प्रभावित किया है। प्रॉपइक्विटी ने मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे और कोलकाता के प्राथमिक आवासीय बाजारों के आंकड़े जारी किए हैं। 

आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर तिमाही में इन नौ शहरों में आवास बिक्री 1,03,170 इकाई रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,09,420 इकाई थी। समीक्षाधीन तिमाही में नए घरों की आपूर्ति घटकर 98,165 इकाई रह गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,00,330 इकाई की नई आपूर्ति हुई थी। आमतौर पर जुलाई-सितंबर तिमाही में मानसून के कारण आवासीय बिक्री धीमी रहती है। बारिश के चलते रियल एस्टेट डेवलपर नयी परियोजनाएं शुरू करने से बचते हैं। 

वहीं, दिसंबर तिमाही में त्योहारी मांग बढ़ने से बिक्री में सुधार आता है। इस मांग का लाभ उठाने के लिए डेवलपर नई आपूर्ति बढ़ाने के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रोत्साहन भी देते हैं। इन प्रमुख शहरों में से बेंगलुरु में बिक्री एक प्रतिशत बढ़कर 17,340 इकाई हो गई, जो पिछले साल 17,170 इकाई थी। हैदराबाद में बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 15,470 इकाई रही, जबकि पिछले साल यह 13,890 इकाई थी। मुंबई में आवास बिक्री आठ प्रतिशत घटकर 9,830 इकाई रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,690 इकाई थी। 

मुंबई महानगर क्षेत्र के ठाणे में बिक्री जुलाई-सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत घटकर 16,230 इकाई रही, जबकि नवी मुंबई में बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 9,810 इकाई हो गई। पुणे में आवास बिक्री 16 प्रतिशत घटकर 17,860 इकाई रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 21,190 इकाई थी। दिल्ली-एनसीआर में बिक्री 12 प्रतिशत घटकर 8,090 इकाई रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,230 इकाइयां थीं। चेन्नई में आवास बिक्री 17 प्रतिशत घटकर 4,680 इकाई रह गई, जबकि पिछले साल यह 5,640 इकाई थी। 

कोलकाता में भी आवास बिक्री 17 प्रतिशत घटकर 3,860 इकाई रही, जो पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 4,640 इकाई थी। प्रॉपइक्विटी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समीर जसूजा ने कहा कि शीर्ष श्रेणी के शहरों में आवासीय संपत्तियों की नई आपूर्ति और बिक्री अब भी तिमाही आधार पर करीब एक लाख इकाइयों के आसपास बनी हुई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!