दुनिया की पहली हाइपरलूप ट्रेन से महज 35 मिनट में पहुंच जाएंगे मुंबई से पुणे

Edited By Supreet Kaur,Updated: 02 Aug, 2019 12:27 PM

hyperloop train will arrive in 35 minutes from mumbai to pune

आने वाले दिनों में मुंबई से पुणे तक का सफर करने में महज 35 मिनट लगेंगे। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने वर्जिन हाइपरलूप वन-डीपी वर्ल्ड कंसोर्टियम को पुणे-मुंबई हाइपरलूप परियोजना के ऑरिजिनल प्रोजेक्ट प्रॉपनेंट (ओपीपी) के रूप में मंजूरी दे दी है। ब....

बिजनेस डेस्कः आने वाले दिनों में मुंबई से पुणे तक का सफर करने में महज 35 मिनट लगेंगे। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने वर्जिन हाइपरलूप वन-डीपी वर्ल्ड कंसोर्टियम को पुणे-मुंबई हाइपरलूप परियोजना के ऑरिजिनल प्रोजेक्ट प्रॉपनेंट (ओपीपी) के रूप में मंजूरी दे दी है। बता दें कि मुंबई और पुणे के बीच 150 किलोमीटर सड़क मार्ग की दूरी को तय करने में 4 घंटों का समय लगता है।
PunjabKesariमहाराष्ट्र में चलेगी पहली हाइपरलूप ट्रेन
वर्जिन हाइपरलूप वन कंपनी दुनिया की पहली हाइपरलूप परियोजना लगाएगी। डीपी वर्ल्ड (डीपीडब्ल्यू) एक वैश्विक ट्रेड दिग्गज है और देश की प्रमुख पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स ऑपरेटर है। यह परियोजना के पहले चरण में 50 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र दुनिया में पहले हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन प्रणाली की स्थापना करेगा और वैश्विक हाइपरलूप आपूर्ति श्रृंखला पुणे से शुरू होगी। महाराष्ट्र और भारत हाइपरलूप इंफ्रास्ट्रकर की स्थापना के अगुवा है और हमारे लोगों के लिए यह गर्व का क्षण है। इस परियोजना से 36 अरब डॉलर के रोजगार पैदा होंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!