आयकर विभाग का नोकिया इंडिया को नया कर नोटिस

Edited By ,Updated: 09 Oct, 2015 05:22 PM

i t deptt slaps fresh tax notice on nokia india

आयकर विभाग ने नोकिया इंडिया को नया कर नोटिस जारी किया है। कर अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि फिनलैंड की यह कंपनी चाहती है

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने नोकिया इंडिया को नया कर नोटिस जारी किया है। कर अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि फिनलैंड की यह कंपनी चाहती है कि ताजा कर मांग को भी भारत व फिनलैंड के बीच 2000 करोड़ रुपए के कर विवाद को सुलझाने के लिए चल रही बातचीत में शामिल कर लिया जाए।   

वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "नोकिया इंडिया को अन्य आंकलन वर्षाें के लिए कर मांग का नया नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस उससे अलग है जिसको लेकर आईटीएटी में मामला चल रहा है।" अधिकारी ने हालांकि, यह नहीं बताया कि कितनी राशि का कर मांग नोटिस जारी किया गया अथवा आयकर विभाग ने किस कारवाई का प्रस्ताव किया है।  

उल्लेखनीय है कि विभाग ने 2013 में नोकिया की भारतीय अनुषंगी को 2000 करोड़ रुपए का कर नोटिस जारी किया था। यह नोटिस 2006 से विदहोल्डिंग टैक्स नियमों के उल्लंघन के लिए जारी किया गया। नोकिया की मोबाइल इकाई को अब माइक्रोसाफ्ट को बेच दिया गया है लेकिन कर विवाद में फंसे चेन्नई कारखाने को इस सौदे से अलग कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया, "कंपनी को नए नोटिस जारी किए गए हैं। अब कंपनी चाहती है कि इन नोटिसों को सांझा समझौता प्रक्रिया (एमएपी) के तहत जारी मौजूदा वार्ताओं में शामिल कर लिया जाए। भारत व फिनलैंड के अधिकारियों की शीघ्र ही बैठक होगी जिसमें आगे कार्रवाई का फैसला किया जाएगा।" 

संपर्क करने पर इस दूरसंचार कंपनी ने कहा, "नोकिया को कर अधिकारियों से एक दावा मिला है। मोटे तौर पर यह पहले विवाद जैसा ही है इसलिए हमें इसमें कुछ और नहीं कहना।" सरकार कर प्रणाली को अधिक विश्वसनीय व निवेशक अनुकूल बनाने के लिए लंबित कर विवादों को जल्द से जल्द सुलझाने पर जोर दे रही है।   वित्त मंत्री अरूण जेटली ने गत माह कहा था, "कर विवादों का समाधान न्यायिक प्राधिकरणों के जरिए, विचार विमर्श के जरिए या बाकी मामलों में इस्तेमाल किए गए अन्य तरीकों से निकाला जा सकता है।"

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!