चीन में नवंबर में सुधरी कारखानों की गतिविधियां

Edited By Supreet Kaur,Updated: 30 Nov, 2019 02:25 PM

improved factories activities in china in november

चीन में कारखानों की गतिविधियों में सात महीने बाद नवंबर में पहली बार सुधार देखा गया। शनिवार को जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली। चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों के अनुसार, खरीद प्रबंध सूचकांक (पीएमआई) नवंबर महीने में अक्टू...

बीजिंगः चीन में कारखानों की गतिविधियों में सात महीने बाद नवंबर में पहली बार सुधार देखा गया। शनिवार को जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली। चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों के अनुसार, खरीद प्रबंध सूचकांक (पीएमआई) नवंबर महीने में अक्टूबर के 49.3 से बढ़कर 50.2 पर पहुंच गया। सूचकांक के 50 से ऊपर होने का अर्थ गतिविधियों में विस्तार होता है जबकि सूचकांक का 50 से नीचे रहने संकुचन का द्योतक होता है।

आंकड़ों के अनुसार, चीन की वस्तुओं की विदेश में मांग नरम बनी हुई है। हालांकि नए निर्यात ऑर्डरों का सूचकांक बढ़कर सात महीने के उच्चतम स्तर 48.8 पर पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के साथ जारी व्यापार युद्ध के कारण चीन को आर्थिक मोर्चे पर लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!