साल 2018 में इन शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल

Edited By jyoti choudhary,Updated: 19 Dec, 2018 06:41 PM

in the year 2018 these shares have been invested by investors

साल 2018 अब खत्म होने जा रहा है। इस साल की अबतक की बात करें तो सेंसेक्स ने महज 7 फीसदी और निफ्टी में 4.4 फीसदी ही रिटर्न मिला है लेकिन इस दौरान कुछ शेयरों ने निवेशकों को जमकर मालामाल किया और उनकी दौलत दोगुने से ज्यादा कर दी है।

बिजनेस डेस्कः साल 2018 अब खत्म होने जा रहा है। इस साल की अबतक की बात करें तो सेंसेक्स ने महज 7 फीसदी और निफ्टी में 4.4 फीसदी ही रिटर्न मिला है लेकिन इस दौरान कुछ शेयरों ने निवेशकों को जमकर मालामाल किया और उनकी दौलत दोगुने से ज्यादा कर दी है। कुछ ऐसे शेयर भी हैं जहां महज 12 महीनों में 1 लाख रुपए का निवेश 2.25 लाख रुपए बन गया।

1 जनवरी 2018 को जहां सेंसेक्स 33813 के स्तर पर था, वहीं 17 दिसंबर को यह 36299 के स्तर तक पहुंच गया यानी 1 जनवरी के बाद से करीब 7.2 फीसदी रिटर्न। हालांकि इस दौरान 29 अगस्त 2018 को सेंसेक्स ने अपना रिकॉर्ड हाई 38989.65 का स्तर टच किया। दूसरी ओर निफ्टी 1 जनवरी 2018 को 10435 के स्तर पर था, जो 17 दिसंबर को 10900 के करीब पहुंच गया यानी इस दौरान 4.4 फीसदी रिटर्न मिला। हालांकि 28 अगस्त 2018 को निफ्टी ने 11738 का रिकॉर्ड हाई बनाया।

इस साल बाजार पर हावी रहे ये फैक्टर
इस साल शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के पीछे कई फैक्टर हावी रहे, जिससे अलग अलग सेक्टर या स्टॉक परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ा। मसलन बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल टैक्स, रुपए में कमजोरी, क्रूड की कीमतों में तेजी और बाद में गिरावट, NBFCs में लिक्विडिटी क्राइसिस, बाजार का महंगा वैल्युएशन, ट्रेड वार और Bond Yield में तेजी। रुपए में कमजोरी से आईटी सेक्टर पर मुनाफे का दबाव कम हुआ, वहीं क्रूड में तेजी के चलते OMCs पर दबाव दिखा। IL&FS क्राइसिस की वजह से NBFCs में बड़ी गिरावट रही, वहीं बाजार का सेंटीमेंट भी बिगड़ गया। ट्रेड वार और ​Bond Yield में तेजी ने विदेशी निवेशकों को बाजार से दूर किया। अगस्त के अंत तक बाजार का वैल्युएशन काफी महंगा हो गया, जिसके बाद बिकवाली देखी गई।

यहां निवेशकों को 121% तक मिला रिटर्न

शेयर                              रिटर्न(%)
मर्क लि.                         121
NIIT Tech                   77
वी-मार्ट                          76
Excel क्रॉप                    75
विनाती ऑर्गनिक्स         68
HEG                            63

इन लॉर्जकैप में मिला 50% तक रिटर्न

शेयर                     रिटर्न(%)
TCS                      50
टेक महिंद्रा            41
HUL                    38
इंफोसिस              34
RIL                     24
एशियन पेंट्स       17

इन मिडकैप ने दिया 52% तक रिटर्न

शेयर                        रिटर्न(%)
L&T इंफोटेक          52
Divis लैब                36
Mphasis लि.          34
टोरंट फार्मा              27
हॉवेल्स                     27
बर्जर पेंट्स               21

 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!