आयकर विभाग ने अपने इतिहास का सबसे ऊंचा कर संग्रह किया: सीबीडीटी चेयरमैन

Edited By jyoti choudhary,Updated: 19 Mar, 2022 12:28 PM

income tax department has made the highest tax collection in its history

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन जे बी महापात्र ने कहा है कि आयकर विभाग अपने इतिहास का ‘ऊंचा’ कर संग्रह दर्ज किया है। देश में चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह में 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें अग्रिम कर संग्रह के आंकड़ों...

बिजनेस डेस्कः केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन जे बी महापात्र ने कहा है कि आयकर विभाग अपने इतिहास का ‘ऊंचा’ कर संग्रह दर्ज किया है। देश में चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह में 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें अग्रिम कर संग्रह के आंकड़ों से मदद मिली है। चालू वित्त वर्ष में अग्रिम कर भुगतान में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

महापात्र ने कहा कि आज की तारीख तक शुद्ध रूप से प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.63 लाख करोड़ रुपए रहा है। एक साल पहले समान अवधि की तुलना में यह 48 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि सालाना आधार पर शुद्ध संग्रह 2020-21 की समान अवधि से 48.4 प्रतिशत अधिक है। 2019-20 की तुलना में यह 42.5 प्रतिशत और 2018-19 की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। महापात्र ने कहा, ‘‘यह पिछले सबसे ऊंचे आंकड़े से 2.5 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है। विभाग के इतिहास में यह आयकर संग्रह का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।’’ सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीति बनाता है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!