आयकर विभाग ने 5,649 करोड़ रुपए का कर रिफंड जारी किया

Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Apr, 2021 01:30 PM

income tax department issued tax refund of rs 5 649 crore

आयकर विभाग ने एक से 19 अप्रैल, 2021-22 के दौरान 7.39 लाख करदाताओं को 5,649 करोड़ रुपए का कर रिफंड किया है। विभाग ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि 7.23 लाख करदाताओं को 3,073 करोड़ रुपए का व्यक्ति आयकर रिफंड किया गया है।

नई दिल्लीः आयकर विभाग ने एक से 19 अप्रैल, 2021-22 के दौरान 7.39 लाख करदाताओं को 5,649 करोड़ रुपए का कर रिफंड किया है। विभाग ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि 7.23 लाख करदाताओं को 3,073 करोड़ रुपए का व्यक्ति आयकर रिफंड किया गया है। वहीं कॉरपोरेट क्षेत्र के 15,206 करदाताओं को 2,577 करोड़ रुपए का रिफंड किया गया है। 

आयकर विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक से 19 अप्रैल के दौरान 7.39 लाख करदाताओं को 5,649 करोड़ रुपए का कर रिफंड किया है।'' पिछले वित्त में विभाग ने 2.38 करोड़ करदाताओं को 2.62 लाख करोड़ रुपए का कर रिफंड जारी किया था। यह इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में जारी 1.83 लाख करोड़ रुपए के रिफंड से 43.2 प्रतिशत अधिक है। 

हालांकि, आयकर विभाग ने यह नहीं बताया कि यह रिफंड किस वित्त वर्ष का है। समझा जाता है कि यह रिफंड 2019-20 में दाखिल रिटर्न के लिए जारी किया गया है। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!