आयकर विभाग ने जारी किए आंकड़े, देश में करोड़पतियों की संख्या 20% बढ़ी

Edited By Supreet Kaur,Updated: 12 Oct, 2019 12:08 PM

income tax department released data number of millionaires increased by 20

देश में करोड़पतियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आयकर विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, आकलन वर्ष 2018-19 में लगभग 97,689 लोगों ने अपना इनकम एक करोड़ रुपए से अधिक दर्शाया है। यह 20 फीसदी का इजाफा दर्शाता है, क्योंकि पिछले साल यह...

नई दिल्लीः देश में करोड़पतियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आयकर विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, आकलन वर्ष 2018-19 में लगभग 97,689 लोगों ने अपना इनकम एक करोड़ रुपए से अधिक दर्शाया है। यह 20 फीसदी का इजाफा दर्शाता है, क्योंकि पिछले साल यह संख्या 81,344 थी।

विभाग द्वारा जारी यह आंकड़ा नोटबंदी के तुरंत बाद का है, जब अर्थव्यवस्था में सुस्ती आनी शुरू हुई थी। वेतनभोगी कैटिगरी में आकलन वर्ष 2018-19 में 49,128 लोगों ने अपनी सैलरी एक करोड़ रुपए से अधिक दिखाई है, जबकि इसके पिछले साल यह आंकड़ा 41,457 था। आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2018-19 तक का अपडेटेड टाइम-सीरिज डेटा और आकलन वर्ष 2018-19 के लिए इनकम-डिस्ट्रिब्यूशन डेटा जारी किया है, जिसमें कंपनियों, फर्मों, हिंदू अविभाजित परिवार और व्यक्तिगत लोगों की आय वितरण सूचना दी गई है।

आकलन वर्ष 2018-19 में एक करोड़ रुपए से अधिक की आय दर्शाने वाले करदाताओं की संख्या 19 फीसदी बढ़कर 1.67 लाख पर पहुंच गई है, जो आकलन वर्ष 2017-18 में 1.33 लाख थी। एक करोड़ रुपए से अधिक इनकम दर्शाने वाले इंडिविजुअल्स की संख्या 14,068 से बढ़कर 16,759 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार 15 अगस्त, 2019 तक कुल 5.87 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए। आंकड़ों के अनुसार 5.52 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत लोगों, 11.13 लाख हिंदू अविभाजित परिवारों, 12.69 लाख फर्मों और 8.41 लाख कंपनियों ने रिटर्न दाखिल किया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!