आयकर विभाग का खुलासा, देश में सिर्फ 9 लोगों की सैलेरी है 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा

Edited By Supreet Kaur,Updated: 22 Oct, 2019 02:53 PM

income tax department reveals only 9 people have salary of more than 100 crores

देश में करोड़पतियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि देश में सिर्फ 9 शख्स ऐसे हैं, जिनकी एक साल की आमदनी 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है। आयकर विभाग के आकड़ों के अनुसार देश में वित्त वर्ष 2017-18 में 100 करोड़...

नई दिल्लीः देश में करोड़पतियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि देश में सिर्फ 9 शख्स ऐसे हैं, जिनकी एक साल की आमदनी 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है। आयकर विभाग के आकड़ों के अनुसार देश में वित्त वर्ष 2017-18 में 100 करोड़ रुपए से अधिक सैलेरी पाने वाले 9 लोग हैं।

आयकर विभाग की मानें तो 500000 लोग सालाना एक करोड़ से ज्यादा सैलरी पाते है। हालांकि कोई भी व्यक्ति देश में 500 करोड़ के सैलरी वाले स्लैब में नहीं है। आयकर विभाग ने ये आंकड़े इनकम टैक्स रिटर्न के आधार पर जारी किए हैं।

  • आयकर विभाग के अनुसार 2.9 करोड़ वेतनभोगी टैक्सपेयर्स में से 81.5 लाख लोगों की सैलरी 5.5 लाख रुपए से लेकर 9.5 लाख रुपए के बीच है। 
  • 22 लाख से अधिक लोग 10-15 लाख की सैलरी स्लैब में हैं।
  • 15 से 20 लाख के स्लैब में सात लाख लोग है।
  • 20 से 25 लाख के स्लैब में 3.8 लाख लोग हैं।
  • 25 से 50 लाख के स्लैब में पांच लाख लोग है।
  • 50 लाख से एक करोड़ से स्लैब में 1.2 लाख लोग हैं।
  • एक करोड़ रुपए से अधिक की सैलरी लेने वालों की संख्या 49,128 है, जिनमें से केवल नौ लोगों की सैलरी 100 करोड़ रुपए से अधिक है।
     

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!