Edited By Supreet Kaur,Updated: 30 Aug, 2018 02:23 PM
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि भारत अगले साल ब्रिटेन को पछ़ाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल आकार के लिहाज से हमने फ्रांस को पीछे छोड़ा है। अगले साल हम ब्रिटेन को पीछे छोड़ देंगे। इस तरह हम...
बिजनेस डेस्कः वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि भारत अगले साल ब्रिटेन को पछ़ाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल आकार के लिहाज से हमने फ्रांस को पीछे छोड़ा है। अगले साल हम ब्रिटेन को पीछे छोड़ देंगे। इस तरह हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।’’
वित्त मंत्री ने कहा कि दुनिया की अन्य अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि की रफ्तार धीमी है। उन्होंने कहा कि भारत में अगले 10 से 20 साल में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में आने की क्षमता है। मौजूदा समय में ब्रिटेन दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है लेकिन वह भारत से थोड़ा ही आगे है। विश्व बैंक के मुताबिक ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 2.62 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर है। ब्रिटेन से आगे चौथे नंबर पर 3.67 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ जर्मनी, तीसरे पर 4.87 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ जापान, दूसरे पर 12.23 लाख करोड़ के साथ चीन और पहले पर 19.39 लाख करोड़ के साथ अमेरिका है।