देश का निर्यात नवंबर में मामूली बढ़ा, व्यापार घाटा बढ़कर 16.6 अरब डॉलर

Edited By Isha,Updated: 15 Dec, 2018 01:05 PM

india exports grew marginally in november

देश का निर्यात नवंबर में मामूली 0.80 प्रतिशत बढ़कर 26.5 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इस दौरान, आयात 4.31 प्रतिशत बढ़कर 43.17 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी के साथ व्यापार घाटा बढ़कर 16.67 अरब डॉलर हो गया है।

नई दिल्लीः देश का निर्यात नवंबर में मामूली 0.80 प्रतिशत बढ़कर 26.5 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इस दौरान, आयात 4.31 प्रतिशत बढ़कर 43.17 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी के साथ व्यापार घाटा बढ़कर 16.67 अरब डॉलर हो गया है।

स्वर्ण आयात में तेज गिरावट के बावजूद व्यापार घाटे में वृद्धि हुयी है। नवंबर में सोना आयात 15.6 प्रतिशत गिरकर 2.75 अरब डॉलर रह गया। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि में निर्यात 11.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 217.52 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि आयात 14.71 प्रतिशत बढ़कर 345.64 अरब डॉलर रहा। इस दौरान, व्यापार घाटा भी बढ़कर 128.13 अरब डॉलर हो गया। 2017-18 के अप्रैल-नवंबर अवधि में यह आंकड़ा 106.37 अरब डॉलर पर था। नवंबर में तेल आयात 41.31 प्रतिशत बढ़कर 13.49 अरब डॉलर हो गया। हालांकि गैर-तेल आयात 6.79 प्रतिशत घटकर 29.68 अरब डॉलर पर आ गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!