भारत वैश्विक विकास का इंजन बन गया है: IMF

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Mar, 2018 07:19 PM

india has become the engine of global development imf

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई.एम.एफ.) ने आज सरकार की आर्थिक नीतियों और ढांचागत सुधारों की तारीफ करते हुए भारत को वैश्विक विकास का इंजन बताया है। आई.एम.एफ. के उपमहाप्रबंधक ताओ झांग

नई दिल्लीः अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई.एम.एफ.) ने आज सरकार की आर्थिक नीतियों और ढांचागत सुधारों की तारीफ करते हुए भारत को वैश्विक विकास का इंजन बताया है। आई.एम.एफ. के उपमहाप्रबंधक ताओ झांग ने वित्त मंत्री अरुण जेतली से मुलाकात कर आर्थिक नीतियों, हालिया गतिविधियों तथा देश के आर्थिक परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया।

इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, "भारत वैश्विक विकास के इंजनों में से एक बन गया है। पिछले दो दशक में लाखों भारतीय गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। इसका श्रेय वृहद आर्थिक स्तर की नीतियों में हुई प्रगति, ढांचागत सुधारों और देश के लोगों की मेहनत को जाता है।" पहली बार भारत की यात्रा पर आए झांग ने बताया कि जेतली के साथ उन्होंने राजस्व बढ़ाने पर भी चर्चा की जिसमें वस्तु एवं सेवा कर का महत्त्वपूर्ण योगदान हो सकता है। राजस्व बढऩे से बुनियादी ढांचों और सामाजिक योजनाओं पर सरकार ज्यादा खर्च कर सकेगी। उन्होंने क्षेत्र में क्षमता विस्तार में भारत की मदद की सराहना की।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!