भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आई कमी, 2.6 अरब डॉलर कम होकर इस स्तर पर पहुंचा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 26 Mar, 2022 02:16 PM

india s foreign exchange reserves decreased by 2 6 billion

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इस सप्ताह भी गिरावट आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक, इसमें 2.6 अरब डॉलर की कमी आई है और यह घटकर 619.6 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह इसमें 10 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट...

नई दिल्लीः भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इस सप्ताह भी गिरावट आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक, इसमें 2.6 अरब डॉलर की कमी आई है और यह घटकर 619.6 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह इसमें 10 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। 

स्वर्ण भंडार में भी गिरावट आई 
आरबीआई की ओर से पेश की गई जानकारी के मुताबिक, सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण भारत के स्वर्ण भंडार में भी कमी देखने को मिली है और गोल्ड रिजर्व 1.7 अरब डॉलर कम होकर 42 अरब डॉलर पर पहुंच गया। फॉरन करेंसी असेट यानी एफसीए में 703 मिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई और यह घटकर 553 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया।

बीते हफ्ते आई थी बड़ी गिरावट 
गौरतलब है कि 11 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9.6 अरब डॉलर गिरकर 622.3 अरब डॉलर रह गया था। गौरतलब है कि यह बीते दो वर्षों में सबसे तेज साप्ताहिक गिरावट रही। बीते दो सालों की बात करें तो इससे पहले 20 मार्च 2020 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 11.9 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!