Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Sep, 2026 12:32 PM

भारत के वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन में अगस्त 2026 में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। 1 सितंबर को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में सालाना आधार पर सरकार का सकल GST कलेक्शन 14.8 प्रतिशत बढ़कर 1,99,853 करोड़ रुपए हो गया। अगस्त 2025 में...
नई दिल्ली: भारत के वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन में अगस्त 2026 में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। 1 सितंबर को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में सालाना आधार पर सरकार का सकल GST कलेक्शन 14.8 प्रतिशत बढ़कर 1,99,853 करोड़ रुपए हो गया। अगस्त 2025 में ग्रॉस GST कलेक्शन 1,74,116 करोड़ रुपए था।
वहीं, अगस्त में नेट GST राजस्व 1,68,057 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के 1,55,181 करोड़ रुपए के मुकाबले 8.3 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष में अब तक नेट GST राजस्व 9 प्रतिशत बढ़कर 8,89,523 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 8,15,939 करोड़ रुपए था।
घरेलू GST राजस्व में 9.3% की बढ़ोतरी
अगस्त 2026 में देश का ग्रॉस घरेलू GST राजस्व 9.3 प्रतिशत बढ़कर 1,37,249 करोड़ रुपए हो गया। अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 1,25,570 करोड़ रुपए था।
- CGST: 38,413 करोड़ रुपए
- SGST: 46,316 करोड़ रुपए
- IGST: 52,520 करोड़ रुपए
- ग्रॉस इंपोर्ट GST: 62,604 करोड़ रुपए
आयात से GST कलेक्शन में 29% का उछाल
आयात से होने वाला ग्रॉस GST राजस्व अगस्त में 29 प्रतिशत बढ़कर 62,604 करोड़ रुपए हो गया। अगस्त 2025 में यह 48,546 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष के आधार पर देखें तो ग्रॉस इंपोर्ट GST राजस्व 27.3 प्रतिशत बढ़कर 3,06,387 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले साल यह 2,40,596 करोड़ रुपए था। कुल मिलाकर चालू वित्त वर्ष में ग्रॉस GST कलेक्शन 11 प्रतिशत बढ़कर 10,42,757 करोड़ रुपए हो गया है।
GST रिफंड में भी तेज बढ़ोतरी
अगस्त में GST रिफंड में भी काफी वृद्धि देखने को मिली। कुल रिफंड 67.9 प्रतिशत बढ़कर 31,795 करोड़ रुपए रहा। इसमें घरेलू रिफंड 72.6 प्रतिशत बढ़कर 18,490 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, ICEGATE के जरिए दिए गए एक्सपोर्ट रिफंड में 61.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 13,305 करोड़ रुपए रहा।
रिफंड के बाद नेट घरेलू राजस्व 3.4 प्रतिशत बढ़कर 1,18,759 करोड़ रुपए रहा। वहीं, नेट कस्टम्स राजस्व में 22.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 49,299 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।