US से ट्रेड वॉर खत्म करने को 1,000 नागरिक विमान खरीदेगा भारत

Edited By jyoti choudhary,Updated: 23 Jun, 2018 11:21 AM

india to buy 1 000 civil aircraft to end trade war

अमेरिका से व्यापार युद्ध की स्थिति के बीच भारत ने संबंधों में सुधार के मकसद से अमेरिका से करीब 1,000 नागरिक विमान खरीदने का प्रस्ताव रखा है। भारत ने अगले 7 से 8 साल के दौरान विमानों की यह खरीद करने की योजना बनाई है।

बिजनेस डेस्कः अमेरिका से व्यापार युद्ध की स्थिति के बीच भारत ने संबंधों में सुधार के मकसद से अमेरिका से करीब 1,000 नागरिक विमान खरीदने का प्रस्ताव रखा है। भारत ने अगले 7 से 8 साल के दौरान विमानों की यह खरीद करने की योजना बनाई है। इसके अलावा अमेरिका से तेल और गैस की खरीद में भी इजाफा करने की बात की जा रही है। बीते सप्ताह वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ मीटिंग में यह बात कही। 

PunjabKesari

29 चीजों पर आयात शुल्क बढ़ाई
रविवार को अमेरिका के दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के व्यापारिक प्रतिनिधि मार्क लिंस्कॉट वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ दोनों देशों के बीच व्यापार के मोर्चे पर पैदा हुई समस्याओं को लेकर बात करेंगे। भारत की ओर से अमेरिका से आयात होने वाली 29 चीजों पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला ले लिया गया है। इसके बाद भी भारत यह समझाने का प्रयास कर रहा है कि उसकी ओर से लगाए गए जवाबी टैक्स डब्ल्यूटीओ की ओर से उसे मिले अधिकार का प्रयोग हैं। 

PunjabKesari

अमेरिका ने की थी व्यापार युद्ध की शुरूआत 
इस व्यापार युद्ध की शुरूआत अमेरिका ने ही भारत से आयात होने वाले स्टील और एल्युमिनियम पर टैक्स बढ़ाकर की थी। भारत की ओर से अमेरिका के समक्ष यह पक्ष रखा जा रहा है कि उसकी ओर से टैक्स की दरें बढ़ाए जाने के जवाब में ही यह फैसला लिया गया है। भारत की ओर से बढ़ाए गए टैक्स की दरें 4 अगस्त से प्रभावी होंगी। तब तक के लिए भारत ने अमेरिका को एक तरह से आपसी सहमति बनाने का वक्त दिया है। 

PunjabKesari

यही नहीं 6 जुलाई को वॉशिंगटन में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन की अपने समकक्षों से मुलाकात होगी। इसमें भी भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक मसलों को लेकर जारी तनाव पर चर्चा होगी और सभी मसलों का हल का एक प्रयास किया जाएगा। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!