जापान को पीछे छोड़ 2050 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत: स्टडी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Oct, 2020 03:52 PM

india to overtake japan to become world s third largest economy

जापान को पीछे छोड़ते हुए भारतीय ​अर्थव्यवस्था साल 2050 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। भारत से आगे पहले नंबर पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर चीन होगा। लैंसेंट की एक मेडिकल जर्नल की एक स्टडी में इस बारे में जानकारी दी गई है।

बिजनेस डेस्कः जापान को पीछे छोड़ते हुए भारतीय ​अर्थव्यवस्था साल 2050 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। भारत से आगे पहले नंबर पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर चीन होगा। लैंसेंट की एक मेडिकल जर्नल की एक स्टडी में इस बारे में जानकारी दी गई है। इस जर्नल में दुनियाभर के देशों में काम करने वाली आबादी के बारे में स्टडी की गई है। 2017 में भारत दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। इसी को आधार मानते हुए इस स्टडी में कहा गया कि 2030 तक भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 2030 में भारत से आगे अमेरिका, चीन और जापान होंगे। वर्तमान में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। फ्रांस और ब्रिटेन भी भारत से आगे हैं।

यह भी पढ़ें- कोरोना ने बढ़ाई देसी मसालों की मांग, दुनिया भर में खूब हो रहा भारतीय काढ़े का इस्तेमाल

सरकार ने 2047 तक का लगाया है अनुमान
नीति आयोग के चेयरमैन राजीव कुमार ने इसी साल मई में कहा था कि साल 2047 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी और अर्थव्यवस्था पर पड़ते इसके प्रभाव को देखते हुए मौजूदा अनुमान कम आशावादी दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें- लोन मोरेटोरियम पर अब और राहत नहीं, केंद्र ने कहा- SC न करे वित्तीय नीतियों में हस्तक्षेप

2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी नहीं बन पाएगा भारत
पिछले साल दिसंबर में जापान के सेंटर फॉर इकोनॉमिक रिसर्च ने अपनी एक रिसर्च में कहा था कि 2029 तक जापान को पछाड़ कर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। जापान का यह अनुमान कोरोना वायरस आउटब्रेक से पहले का था। मौजूदा महामारी की वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि 2025 तक भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में भी देर हो सकती है।

यह भी पढ़ें- ट्रेन टिकटों को लेकर रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, जानिए यात्रियों को क्या होगा फायदा
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!