2027 तक जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, IMF का बड़ा दावा

Edited By Updated: 15 Oct, 2026 11:44 PM

india will become the world s fourth largest economy by 2027 surpassing japan

वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत वर्ष 2027 तक जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

नई दिल्ली: वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत वर्ष 2027 तक जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

2027 तक 4.52 ट्रिलियन डॉलर होगी भारत की GDP 
IMF के अनुमानों के मुताबिक, इस वर्ष नॉमिनल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के मामले में जापान चौथे स्थान पर रहेगा, लेकिन 2027 तक भारत जापान को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच जाएगा। उस समय भारत की GDP 4.52 ट्रिलियन डॉलर रहने का आकलन है। वर्तमान में अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिसके बाद क्रमशः चीन और जर्मनी का स्थान आता है।

मजबूत आर्थिक नींव से मिला फायदा 
IMF के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के निदेशक कृष्णा श्रीनिवासन ने बताया कि वैश्विक अनिश्चितताओं और ऊर्जा की कीमतों में आए उछाल के बावजूद भारत की आर्थिक नींव काफी मजबूत रही है। वित्तीय अनुशासन और पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार के बल पर भारतीय अर्थव्यवस्था ने वैश्विक झटकों का मजबूती से सामना किया है। IMF ने 2026 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान भी बढ़ाकर 7.0% कर दिया है।

जापान के पिछड़ने की मुख्य वजहें 
दूसरी ओर, जापान बढ़ती उम्र की आबादी और अन्य संरचनात्मक समस्याओं से जूझ रहा है। जापान की विकास दर 2026 तक घटकर 0.7% रह जाने का अनुमान है। इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले जापानी मुद्रा 'येन' का 40 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचना और महंगाई भी वहां की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव बना रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!