2020- 21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 14.8 प्रतिशत गिरावट का अनुमान: वैश्विक एजेंसी

Edited By rajesh kumar,Updated: 09 Sep, 2020 11:14 AM

indian economy forecasts 14 8 percent decline in 2020 21 global agency

अमेरिका की ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन साक्स ने मंगलवार को भारत की आर्थिक वृद्धि के बारे में अपने पहले अनुमान में और बड़ी कटौती करते हुये कहा कि 2020- 21 में देश का जीडीपी में 14.8 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आयेगी।

मुंबई: दुनिया की कई रेटिंग एजेंसियों ने चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ी गिरावट आने का अनुमान व्यक्त किया है। अमेरिका की ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन साक्स ने मंगलवार को भारत की आर्थिक वृद्धि के बारे में अपने पहले अनुमान में और बड़ी कटौती करते हुये कहा कि 2020- 21 में देश का जीडीपी में 14.8 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आयेगी। गोल्डमैन साक्स ने इससे पहले 11.8 प्रतिशत गिरावट का अनुमान लगाया था।

कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित आबादी के मामले में भारत अब अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। ब्रोकरेज कंपनी का ताजा अनुमान चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े जारी होने के कुछ ही दिन बाद सामने आया है। अगस्त अंत में जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से जून 2020 तिमाही में भारत का सकल घरेलू उत्पाद 23.9 प्रतिशत घटा है। इस दौरान लॉकडाउन के कारण कृषि क्षेत्र को छोड़कर ज्यादातर गतिविधियां नीचे आ गईं।

करीब दो महीने लंबे चले लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई और दूसरी तरफ कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों पर अंकुश भी नहीं लग पाया। कोविड- 19 से संक्रमित लोगों की संख्या 42 लाख तक पहुंच चुकी है और 70 हजार से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

गोल्डमैन साक्स के विश्लेषकों का मानना है कि सितंबर 2020 में समाप्त होने वाली दूसरी तिमाही के दौरान भारत की जीडीपी में 13.7 प्रतिशत, उसके बाद दिसंबर तिमाही में 9.8 प्रतिशत गिरावट आने का अनुमान है। इससे पहले इन तिमाहियों में क्रमश: 10.7 प्रतिशत और 6.7 प्रतिशत गिरावट आने का अनुमान लगाया गया था। वर्ष 2020- 21 में भाारत के जीडीपी में 14.8 प्रतिशत गिरावट आने का गोल्डमैन साक्स का यह अनुमान अब तक व्यक्त किये गये सभी अनुमानों में सबसे निराशाजनक है।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!