भारतीय अर्थव्यवस्था 2025 तक 5,000 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद: कोविंद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 02 Jul, 2018 12:28 PM

indian economy set for a surge to touch usd 5 trn by 2025 prez

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेज वृद्धि के लिए तैयार है और देश का का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2025 तक दोगुना होकर 5,000 अरब डॉलर के आंकड़े को छू लेने की संभावना है।

बिजनेस डेस्कः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेज वृद्धि के लिए तैयार है और देश का का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2025 तक दोगुना होकर 5,000 अरब डॉलर के आंकड़े को छू लेने की संभावना है। वह भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित कर रहे थे।

कोविंद ने कहा, ‘‘अगले दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था नई उड़ान भरने को तैयार है और 2025 तक देश की जीडीपी का आकार दोगुना होकर 5 हजार अरब डॉलर होने की उम्मीद है।’’ कोविंद ने चार्टड अकाउंटेंटों को जनहित का प्रहरी बताया। उन्होंने कहा कि देश की कर प्रणाली और कर दाताओं को सूविधा देने में चार्टड अकाउंटेंटों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने निष्पक्ष कर प्रणाली के अनुपालन पर जोर देते हुए कहा कि इसका आशय सरकार को राजस्व देने से कहीं अधिक है।

कारपोरेट मामलों के राज्य मंत्री पी.पी.चौधरी भी इस माकै पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार की कालेधन के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और इस क्रम में अब तक 2.25 लाख संदिग्ध मुखौटा कंपनियों की पहचान की गई है। दूरसंचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने भी इस अवसर पर अपनी बात रखी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!