RBI MPC: FY24 में महंगाई दर 5.3% रहने का अनुमान, 6.4% रह सकती है रियल GDP ग्रोथ

Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Feb, 2023 11:16 AM

inflation is estimated to be 5 3 in fy24 real gdp growth may be 6 4

केंद्रीय रिजर्व बैंक ने आज बुधवार को मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजों की घोषणा कर दी है। तीन दिनों की मीटिंग में समिति के छह सदस्यों में से 4 ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी करने पर सहमति जताई है। यह लगातार छठी बार है जब नीतिगत ब्याज...

बिजनेस डेस्कः केंद्रीय रिजर्व बैंक ने आज बुधवार को मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजों की घोषणा कर दी है। तीन दिनों की मीटिंग में समिति के छह सदस्यों में से 4 ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी करने पर सहमति जताई है। यह लगातार छठी बार है जब नीतिगत ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ रेपो रेट बढ़कर 6.5% हो गई है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि FY24 में महंगाई दर 5.3% के ऊपर रहने का अनुमान है। वहीं, रियल जीडीपी ग्रोथ 6.4% पर रह सकती है। मार्च 2023, के लिए जीडीपी ग्रोथ बढ़ाकर 7% किया है, वहीं, अगले वित्त वर्ष के लिए आंकड़ा घटाया है और 6.4% पर किया है। गवर्नर ने कहा कि यह खुशी की बात है कि भारत ने जो भी चुनौतियां आई हैं, उन्हें हैंडल किया है।

महंगाई और इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर आरबीआई का अनुमान

  • FY23 की चौथी तिमाही में औसत महंगाई 5.6% संभव
  • FY23 की चौथी तिमाही में महंगाई 5.9% से घटकर 5.6% संभव
  • रबी की अच्छी फसल से ग्रामीण मांग में सुधार संभव
  • FY23 में महंगाई दर 6.5% रहने का अनुमान        
  • FY23 में महंगाई दर 6.7% से घटकर 6.5% संभव          
  • FY24 में रियल GDP ग्रोथ 6.4% संभव        
  • FY24 की पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8% संभव        
  • FY24 Q1 GDP ग्रोथ अनुमान 7.1% से बढ़ाकर 7.8% किया        
  • FY24 की Q2 में GDP ग्रोथ अनुमान 5.9% से बढ़ाकर 6.2% किया    
  • FY23 में महंगाई दर 6.5% संभव         
  • FY24 में महंगाई दर 5.3% रहने का अनुमान        
  • FY24 की Q4 में महंगाई दर 5.6% रहने का अनुमान         
  • FY24 की पहली तिमाही में CPI 5% संभव     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!