Edited By jyoti choudhary,Updated: 28 Sep, 2026 10:50 AM

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, अमेरिका-ईरान का संघर्ष और इसके बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने घरेलू स्टॉक मार्केट को तगड़ा झटका दिया है। खुलते ही शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई। निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपए डूब गए। सोमवार (28 सितंबर)
मुंबईः पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, अमेरिका-ईरान का संघर्ष और इसके बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने घरेलू स्टॉक मार्केट को तगड़ा झटका दिया है। खुलते ही शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई। निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपए डूब गए। सोमवार (28 सितंबर) को खबर लिखे जाने के समय सेंसेक्स 989.23 अंक टूटकर 72,906.51 और निफ्टी 310.35 की गिरावट के साथ 22,830.10 पर कारोबार कर रहा था।
निवेशकों के डूबे 6 लाख करोड़ रुपए
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट से निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए। स्टॉक एक्सचेंज BSE की आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बीएसई में लिस्टेट कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 6 लाख करोड़ रुपया घट गया। यह घटकर अब करीब 476 लाख करोड़ रुपए हो गया।
आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट की वजह क्या है?
पश्चिम एशिया में बढ़ता संघर्ष
तेल की कीमतों में उछाल
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बड़ी तेजी
भारतीय करेंसी में गिरावट
विदेशी निवेशकों की बिकवाली